Delhi Assembly Election 2025: बुधवार (5 फरवरी) को सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव के 70 सीटों के लिए वोटिंग होनी है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. नियम के मुताबिक, चुनाव से दो दिन पहले यानी 3 फरवरी को प्रचार थम चुका है. सभी पार्टियों के प्रत्याशिों ने अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में जमकर प्रचार किया और अभी से ही जीत के दावे कर रहे है. दिल्ली के पिछले तीन विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी की ही सरकार रही है.
हालांकि, 2013 में आप और कांग्रेस (Congress) ने गठबंधन सरकार चलाई थी पर ये ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और केवल 48 दिनों में ही केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.
इसके बाद दो लगातार विधानसभा चुनावों में आप ने दिल्ली में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 70 में से 67 और 62 सीटें हासिल की. जबकि कांग्रेस को इन दोनों चुनावों में एक भी सीटें हासिल नहीं हुई. वहीं BJP को 2015 विधानसभा चुनाव में केवल 3 और 2020 विधानसभा चुनाव में 8 सीटें हासिल हुई.
अलग-अलग विशलेषणों के अनुसार, इस बार चुनाव में आप के लिए मामला थोड़ा सा कसा हुआ लग रहा है. अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया तक कथित शराब घोटाले में जेल से लौट कर आए हैं. कांग्रेस और बीजेपी जान लगाकर चुनाव लड़ रही है. हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ओवैसी की पार्टी AIMIM भी इस चुनाव में 2 सीटों पर ही मगर पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है. केजरीवाल खुद इस बार सीटें घटने की बात कह चुके हैं. ऐसे में तमाम समीकरण पिछली बार के नतीजे के रिपीट होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. पर चुनाव के पहले की कयास और बाद के परिणाम कभी सौ प्रतिशत एक नहीं होते हैं. इसलिए कोई भी कयास महज कयास भर हो सकता है.
ये भी पढ़ें: केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस और EC पर लगाया ‘AAP’ के खिलाफ ‘गुंडागर्दी’ का आरोप
-भारत एक्सप्रेस
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…