चुनाव

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर वोटिंग समाप्त, शाम 5 बजे तक 57.70% हुआ मतदान

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज (5 फरवरी) वोटिंग संपन्न हो गई. मतदान शाम को 6 बजे तक चला. वोटिंग को लेकर मतदान केद्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए. लोग सुबह से ही पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए लाइनों में लगे दिखाई दिए, शाम तक लाखों लोगों ने अपना वोट डाला.

कुल कितने वोटर्स ?

चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई फाइनल लिस्ट के अनुसार, इस बार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की बात करें तो ये संख्या 83 लाख 49 हजार 645 और महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है. वहीं 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 2 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालने के लिए पंजीकृत थे. दिल्ली में कुल 13 हजार 33 पोलिंग बूथ बनाए गए थे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए. लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.

  • भारत एक्सप्रेस
Shailendra Verma

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

1 minute ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

14 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

36 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago