अतीक अहमद और उसके दफ्तर में खून के निशान
Atiq Ahmed: पुलिस हिरासत में मारे गए माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में सोमवार को खून के धब्बे मिले थे, जिसके बाद कई सवाल उठने लगे थे. खून के निशान के अलावा फर्स्ट फ्लोर पर किसी महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स भी मिले थे. अब इसको लेकर FSL की रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ये खून इंसान का ही है.
इसके पहले ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि किसी महिला की यहां हत्या करने के बाद उसकी लाश बाहर ले जाकर फेंकी गई होगी. अतीक के दफ्तर में खून के निशान मिलने के मामले में पुलिस ने कुछ नशेड़ियों को उठाया था. इन नशेड़ियों को चोट भी लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि ये नशेड़ी अतीक के दफ्तर में सरिया चोरी करने और खाने पीने जाते थे. यह वही दफ्तर है जहां पुलिस ने छापा मारकर 74 लाख 72 हजार रुपए और 10 पिस्टलें बरामद की थीं.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में हिरासत में लिए गए नशेड़ियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अतीक के गैंग से जुड़े लोगों के यहां आने की संभावनाएं कम हैं. बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई थी.
ये भी पढ़ें: Dantewada Naxal Attack: मार्च से जून तक 4 महीने… नक्सलियों का TCOC…13 साल में 200 से अधिक जवान हुए शहीद
पुलिस उसे मेडिकल के लिए ले जा रही थी, उसी वक्त तीन हमलावरों ने माफिया ब्रदर्स को गोलियों से छलनी कर दिया था. इसके बाद हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इस हत्याकांड के बाद से यूपी की सियासत गरमाई हुई है. विपक्ष लगातार यूपी सरकार पर हमलावर है. वहीं यूपी पुलिस की तरफ से अतीक और उसके भाई की हत्या के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित कर दी गई है.
उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर अतीक अहमद का नाम आया था. जबकि कोर्ट ने अतीक को उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. दूसरी तरफ, उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. इस एनकाउंटर में असद के साथ गुलाम भी मारा गया था. हालांकि उमेश पाल हत्याकांड की एक अन्य आरोपी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…