देश

देश में ‘शॉर्ट सर्किट’ का खूनी कहर जारी! दिल्ली और मुजफ्फरपुर के बाद अब हैदराबाद में आग का तांडव

Hyderabad Ameerpet Fire Incident: देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों आग का एक बेहद खौफनाक और जानलेवा तांडव देखने को मिल रहा है. दिल्ली और बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए भीषण अग्निकांडों की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब दक्षिण भारत के प्रमुख शहर हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

हैदराबाद के व्यस्ततम इलाके अमीरपेट (Ameerpet) में मैत्रीवनम के पास मेट्रो पिलर नंबर A1043 के नजदीक स्थित एक तीन मंजिला इमारत में अचानक भयानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की गगनचुंबी लपटों ने आसपास की कई अन्य इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

हैदराबाद के आसमान में धुएं का काला गुबार(Hyderabad Ameerpet Fire Incident)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. आसमान में कई किलोमीटर दूर से ही काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी राहत दल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर ऑपरेशन शुरू किया गया.

इस भीषण हादसे के कारण अमीरपेट से एसआर नगर (SR Nagar) की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर ट्रैफिक को पूरी तरह रोकना पड़ा है, जिससे लंबा जाम लग गया है. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को इस रूट पर न जाने की सख्त सलाह दी है.

मालवीय नगर में 21 और मुजफ्फरपुर में 4 जिंदगियां खाक

हैदराबाद की इस आफत ने देश को हिलाकर रख देने वाले पिछले दो हादसों के जख्मों को फिर हरा कर दिया है. गौरतलब है कि अभी बीते दिन ही देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर (हौज रानी) के ‘फ्लोरिस स्टे’ होटल में हुए अवैध निर्माण और शॉर्ट सर्किट के कारण 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जिसमें मैक्स अस्पताल के मुताबिक कई लोग अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर में भी एक ऐसी ही भीषण आग की चपेट में आने से 4 बेगुनाह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें: ‘मैं भगोड़ा नहीं, भारतीय न्याय व्यवस्था ही धीमी है’, भगोड़े कहे जाने पर भड़के ललित मोदी

आखिर कब थमेगा लापरवाही का यह खूनी खेल?

दिल्ली में महज 6 कमरों के लाइसेंस पर 25 अवैध कमरे और बेसमेंट तानने का खौफनाक सच सामने आने के बाद, अब हैदराबाद (Hyderabad Ameerpet Fire Incident) की इस तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने भी सुरक्षा और फायर एनओसी (NOC) के नियमों पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

लालच और प्रशासनिक अनदेखी की बुनियाद पर खड़ी ये इमारतें अब आम जनता के लिए ‘डेथ वारंट’ साबित हो रही हैं. बहरहाल, हैदराबाद पुलिस और फायर विभाग की टीमें इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और आग के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

39 seconds ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

17 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago