देश

शातिर चोरों की इस ‘गंदी एक्टिंग’ ने उड़ाए सबके होश, पलक झपकते ही किया कांड, देखें VIDEO

Hyderabad Case: आजकल सड़क पर किसी अजनबी की मदद करना भी भारी पड़ सकता है. हैदराबाद के सरूरनगर में दिलदहला देने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां मदद करने की आड़ में एक युवक को 1 लाख रुपये का फटका लग गया. शातिर चोरों ने मदद की भावना का फायदा उठाकर जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उसे देखकर पुलिस भी दंग है.

हैदराबाद में बाइक गिरने का नाटक रचकर दो बदमाशों ने सड़क पार कर रहे एक युवक का 1 लाख रुपये का मोबाइल फोन चुरा लिया. पीड़ित जब बाइक सवार को उठाने के लिए झुका, तभी दूसरे साथी ने कपड़े की आड़ में जेब से फोन निकाल लिया और दोनों बिना नंबर की बाइक से फरार हो गए. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और यही वजह है कि आज लोग सड़क पर अजनबियों की मदद करने से कतराते हैं.

शातिर चोरों ने पलक झपकते ही कर दिया खेल (Hyderabad Saroornagar phone theft)

हैदराबाद के सरूरनगर इलाके में ठगी और चोरी का एक बेहद हैरान करने वाला तरीका सामने आया है, जिसका पूरा वीडियो सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है. दरअसल, एक युवक सड़क पार कर रहा था, तभी उसकी जेब में रखा 1 लाख रुपये का कीमती स्मार्टफोन दो शातिर चोरों की नजर में आ गया. फोन पर हाथ साफ करने के लिए दोनों ने तुरंत एक खौफनाक साजिश रची. एक आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार था, जबकि उसका दूसरा साथी पैदल ही सड़क पर चल रहा था. जैसे ही पीड़ित युवक उनके पास से गुजरा, बाइक सवार ने जानबूझकर गाड़ी गिरा दी और एक्सीडेंट का नाटक करने लगा.

 

दोनों पलक झपकते ही रफूचक्कर (CCTV viral theft Hyderabad)

सड़क पर गिरते देख पीड़ित युवक इंसानियत के नाते तुरंत बाइक सवार की मदद के लिए आगे बढ़ा और उसे उठाने के लिए नीचे झुका. इसी दौरान, पैदल चल रहा दूसरा आरोपी भी भागते हुए आया और बाइक सवार को बचाने का दिखावा करने लगा. इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर, पैदल आए चोर ने बड़ी चालाकी से एक कपड़े की आड़ ली और पीड़ित की जेब से 1 लाख रुपये का मोबाइल फोन पार कर दिया. फोन उड़ाते ही वह तुरंत अपने साथी की बाइक के पीछे बैठा और दोनों पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए. कुछ सेकेंड बाद जब युवक ने जेब को छुआ, तो उसके होश उड़ गए. फोन गायब देखकर वह चोरों के पीछे भागा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मानवता उस और शर्मशार हो गई जब बगल में खड़ा एक युवक मदद करने के बजाय खड़ा होकर देखता रहा.

यह भी पढ़ें:  हरियाणा का वो अनोखा शख्स; जिसकी एक अजीब आदत देखकर डॉक्टरों ने भी पकड़ लिया अपना सिर, देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago