लीगल

तमिलनाडु भगदड़ कांड: सीएम विजय पर बयानबाजी रोकने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट में कल आर-पार

Karur Stampede Case: तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में डीएमके की ओर से दायर अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार हो गया है. जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की बेंच 7 जुलाई को सुनवाई करने का भरोसा दिया है. यह अर्जी डीएमके के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी आर. एस भारती की ओर से दायर की गई है. दायर अर्जी में पक्षकार बनाने की मांग की है.

बयान देने पर रोक लगाने की मांग

डीएमके की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुफैजा अहमदी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कुछ आरोपी जो मौजूदा सरकार में मंत्री है, गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे है. डीएमके ने मुख्यमंत्री विजय की पीड़ित परिवारों से मुलाकात पर भी आपत्ति जताई है. दायर अर्जी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के मंत्री और अन्य आरोपियों को सीबीआई की चल रही जांच पर सार्वजनिक बयान देने पर रोक लगाने की मांग की गई है. साथ ही जांच के दौरान पीड़ितों के परिवारों के साथ उनकी बातचीत को नियंत्रित करने की भी मांग की गई है.

जांच को प्रभावित करने की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. जांच की निगरानी पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है. याचिकाकर्ता भारती ने अपनी याचिका में कहा है कि मुख्यमंत्री विजय, मंत्री जाधव अर्जुन और अन्य आरोपी सीबीआई जांच पूरी होने तक सार्वजनिक बयान न दें. 2 जुलाई को मंत्री जाधव द्वारा दिया गया बयान जांच को प्रभावित करने की कोशिश माना जाना चाहिए.

सरकार पर लोगों की मौत का आरोप

उन्होंने अपने बयान में कहा था कि करूर घटना को लेकर हिसाब बराबर करना है और पूर्व डीएमके सरकार पर लोगों की मौत का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि आरोपियों द्वारा इस तरह के बयान जांच और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. दायर याचिका में कहा गया है कि जिन लोगों के खिलाफ पहले चार्जशीट दाखिल की गई थी, उनमें से कई अब 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद तमिलनाडु कैबिनेट के सदस्य है. इसमें यह भी बताया गया है कि सीबीआई ने मुख्यमंत्री विजय और टीवीके के कई नेताओं से पूछताछ की और जांच अभी भी जारी है. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 142 से अधिक लोग घायल हो गए थे. एक्टर विजय के रोड शो के दौरान टीवीके के समर्थकों ने तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचाया था.

पुलिस ने इस घटना में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचाने के आरोप में पार्टी सदस्यों के खिलाफ 9 एफआईआर दर्ज की है. जिसमें टीवीके के जिला सचिव भी शामिल हैं. बता दें कि 27 सितंबर को करूर में हुई इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर का बिगुल: जारी हुई ‘जंग’ की तारीख, जानें उपचुनाव का पूरा शेड्यूल?

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago