देश

जमीन के नीचे ‘खजाना’ और ऊपर तंत्र-मंत्र का ड्रामा! 11 लोगों से ठगे 1 करोड़, ऐसे खुला बाबा गैंग का राज

Hyderabad Tantrik Gang: जल्दी अमीर बनने का लालच इंसान को कितना बड़ा नुकसान करा सकता है, इसका हैरान करने वाला मामला हैदराबाद से सामने आया है. यहां कथित तांत्रिकों के एक गिरोह ने लोगों को जमीन के नीचे दबे गुप्त खजाने का झांसा देकर करीब 1 करोड़ रुपये ठग लिए. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पहले दिखाते थे ‘चमत्कार’, फिर बिछाते थे ठगी का जाल

आरोपी खुद को तांत्रिक और बाबा बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. वे दावा करते थे कि उनके घर या जमीन के नीचे सोना-चांदी और कीमती सामान से भरा खजाना दबा है. पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए बाकायदा तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ का पूरा ड्रामा किया जाता था. जमीन पर हल्दी और रोली से घेरा बनाया जाता, दीपक जलाए जाते और पूजा सामग्री के साथ पुतले तक रखे जाते थे. इस माहौल का मकसद लोगों को यह भरोसा दिलाना था कि बाबा के पास कोई विशेष शक्ति है.

जमीन में पहले ही दबा देते थे नकली सिक्के

पुलिस की जांच में ठगी का तरीका और भी चौंकाने वाला सामने आया. गिरोह के सदस्य कथित तौर पर जमीन में पहले ही नकली सोने के सिक्के और कोयला दबा देते थे. इसके बाद तांत्रिक पीड़ितों को बताया करता था कि जमीन के नीचे खजाना मौजूद है. इतना ही नहीं, उन्हें यह भी भरोसा दिलाया जाता था कि जमीन से निकला कोयला कुछ समय बाद सोने में बदल जाएगा.

पूजा के नाम पर वसूलते थे मोटी रकम

खजाना मिलने की उम्मीद में पीड़ित आरोपी के कहे मुताबिक पूजा-पाठ और दूसरी कथित तांत्रिक प्रक्रियाओं पर पैसे खर्च करने लगते थे. इसी बहाने गिरोह उनसे लगातार रकम वसूलता था. रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरीके से गिरोह ने 11 लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये ठग लिए.

यह भी पढ़ें: कौन है वो शख्स जिसके एक फोन पर रुकी ट्रेन! VIDEO वायरल होते ही उठी जांच की मांग

सोशल मीडिया पर सामने आया ‘बाबा’ का ड्रामा

मामले से जुड़े कुछ पोस्ट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कथित तांत्रिक को पूजा-पाठ करते देखा जा सकता है. जमीन पर बनाए गए घेरे, दीपक और पूजा सामग्री के जरिए पूरा माहौल रहस्यमय बनाया जाता था. पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली सोने के सिक्के, कोयला और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री समेत कई सामान बरामद किए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

4 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

8 minutes ago