देश

दिल्ली वालों सावधान! पहचान लो इन 19 आतंकियों के चेहरे, 15 अगस्त से पहले पुलिस ने जारी किया पोस्टर

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले राजधानी दिल्ली को दहलाने की किसी भी नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हो गई हैं. दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर को ‘हाई अलर्ट’ पर रखते हुए 19 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की तस्वीरें और विवरण वाले पोस्टर प्रमुख और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दिए हैं. इन पोस्टरों में अल-कायदा, इंडियन मुजाहिदीन और खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े खतरनाक और लंबे समय से फरार आतंकियों के नाम शामिल हैं.

भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे पोस्टर

हर साल 15 अगस्त के पावन अवसर से पहले एहतियात के तौर पर ऐसे आतंकियों के पोस्टर जारी किए जाते हैं, जिनसे देश और राजधानी की सुरक्षा को सीधा खतरा बना रहता है. दिल्ली पुलिस ने बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर ये पोस्टर लगाए हैं.

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि पोस्टर में दिख रहे किसी भी संदिग्ध या फरार आरोपी के बारे में कोई सुराग मिले, तो बिना देरी किए तुरंत इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें.

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा, साथ ही ठोस और उपयोगी जानकारी देने वालों को उचित इनाम भी दिया जाएगा.

अलर्ट मोड पर स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस (GRP) और सभी जिला पुलिस कप्तानों को 24 घंटे सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. राजधानी की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह और अभेद्य सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो.

ये भी पढ़ें: जमीन के नीचे ‘खजाना’ और ऊपर तंत्र-मंत्र का ड्रामा! 11 लोगों से ठगे 1 करोड़, ऐसे खुला बाबा गैंग का राज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago