आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ लोक निर्माण विभाग में भर्ती मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया है. सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर आप नेता सत्येंद्र जैन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को 6 साल तक भुगतना पड़ा है.
आप नेता सत्येंद्र जैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मेरे खिलाफ ये केस 29 मई, 2019 को 6 साल पहले दर्ज किया गया था. 30 मई 2019 को मेरे घर पर सीबीआई की रेड हुई थी और इस बात को प्रमुखता से उठाया गया. ये तक कहा गया कि सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई की रेड हुई है और उस रेड के दौरान स्थिति ऐसी थी कि बच्चों के बैग को भी नहीं छोड़ा गया था. इसके अलावा, मेरी पत्नी का पर्स चेक किया गया और घर में मौजूद हर किसी का मोबाइल भी चेक किया गया था. आज सीबीआई ने कोर्ट में अपनी तरफ से एक एप्लिकेशन दाखिल की है. उसमें बताया गया कि मेरे खिलाफ करप्शन का कोई सुबूत नहीं मिला है.”
उन्होंने कहा, “भाजपा को मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन इस केस के कारण 6 साल तक मुझे और मेरे परिवार को काफी कुछ भुगतना पड़ा. इस केस की जांच के लिए सीबीआई की एक टीम को लगा रखा था, लेकिन उन्हें क्या मिला? मुझे लगता है कि इस केस में 20 से 30 करोड़ तो सीबीआई के ही खर्च हो गए होंगे. इसके बावजूद उन्हें केस में कुछ नहीं मिला.”
आप नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “दिल्ली में भाजपा की सरकार इस मुद्दे पर बन गई कि अगर केजरीवाल दोबारा आया तो उन्हें काम नहीं करने देंगे. चाहे उनके खिलाफ कितने भी केस करें, उन्हें काम करने नहीं दिया जाएगा. मुझे लेकर तो सरेआम यह भी कहा गया कि अगर जनता ने सत्येंद्र जैन को जिताया तो उसे दोबारा जेल भेज दिया जाएगा. शायद इसी वजह से जनता ने उन्हें (भाजपा) मौका दिया है. 27 साल के बाद भाजपा को दिल्ली की जनता ने चुना है. मैं उनसे इतना ही कहूंगा कि उन्हें कम से कम 27 महीने तो काम करना चाहिए. वह सिर्फ सीएजी रिपोर्ट को पेश करने में लगे हुए हैं. दिल्ली की सड़कों का हाल बेहाल है और जहां कारें चलती थीं, वहां अब नाव चलाने की नौबत आ गई है.”
ये भी पढ़ें: कल्याण बनर्जी ने टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों…