देश

‘असली नतीजों में यकीन रखता हूं…’, Exit Poll के नतीजों पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, पांच राज्यों में मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रही है. भाजपा और कांग्रेस के लिए नतीजे मिश्रित रुप से आने की संभावना है. अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजों में से किसी के अनुसार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में वर्तमान सरकार के दोबारा सत्ता में आने की उम्मीद है तो तेलंगाना और मिजोरम में सत्ताधारी दल की सत्ता जाती हुई दिख रही है.

वहीं किसी के अनुसार मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है तो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही है. वहीं राजस्थान में भाजपा की सत्ता आ सकती है तो मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को बढ़त मिलती हुई दिख रही है. वहीं एग्जिट पोल के नतीजों पर रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

असली नतीजों में यकीन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से हैदराबाद में जब पत्रकारों ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि, “मैं एग्जिट पोल में बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करता हूं. मैं असली नतीजों में यकीन रखता हूं, जो 3 दिसंबर को आएंगे. पिछले कुछ महीनों में मैं बहुत सारे लोगों से मिला हूं. लोग बदलाव चाहते थे. जनता दुखी थी, खासकर मध्य प्रदेश में. भाजपा ने जिस तरह कांग्रेस की सरकार गिराई थी, उससे लोगों में गुस्सा था.”

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से आने के बाद कहां लापता हुई अंजू? बच्चों ने मिलने से किया इनकार तो सोसाइटी ने लगाया बैन

परिणाम कांग्रेस के लिए अच्छे रहेंगे

रॉबर्ट वाड्रा ने ‘एग्जिट पोल को लेकर कहा कि, “एग्जिट पोल ने अपने आंकड़े दिए हैं. कई राज्यों में काफी कम अंतर दिखाया है. हर एग्जिट पोल में बहुत उतार-चढ़ाव, बहुत अलग तरह का जनादेश या बहुत अलग तरह का मूल्यांकन है. 3 दिसंबर को हम देखेंगे. मुझे लगता है कि कांग्रेस के लिए बहुत अच्छे परिणाम रहेंगे.” बता दें कि पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे इसी महीने 3 दिसंबर को घोषित होने वाले हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

3 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

9 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

46 minutes ago

सोना-चांदी के भाव में फिर भूचाल! चांदी ₹1.80 लाख के नीचे आई, सोना भी हुआ सस्ता

Gold Silver Price Crash: MCX पर मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई.…

1 hour ago

‘अब और नुकसान नहीं झेलेंगे’ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से CTI की गुहार, 11 नवंबर तक प्रदर्शनों पर लगे रोक

CTI On Delhi Protest: दिल्ली में रैलियों और धरना-प्रदर्शनों के कारण एक महीने में 14…

2 hours ago

सत्ता, सवाल और नेतृत्व की परीक्षा

लोकतंत्र में नेतृत्व की असली पहचान बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि जनता के सवालों को…

2 hours ago