Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान से आने के बाद कहां लापता हुई अंजू? बच्चों ने मिलने से किया इनकार तो सोसाइटी ने लगाया बैन

अंजू के भारत पहुंचने की खबर मात्र सुनने के बाद से ही उसके गांव के लोगों ने उससे दूरी बना रखी है. वहीं इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक टीम ने भी अंजू के बच्चों से बात की है.

अंजू और नसरुल्लाह

भारत में अपने घर से भागकर पाकिस्तान पहुंची अंजू करीब 6 महीने बाद भारत लौट आई है. अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची अंजू नसरुल्लाह से निकाह के बाद फातिमा बन गई थी. जिसके बाद देश दुनिया में वह चर्चा का विषय बन गई. पाकिस्तान में उसकी काफी आवभगत भी हुई, वहीं भारत आने के बाद से उसकी कोई खोज खबर नहीं हैं.

गांव के लोगों ने बनाई दूरी

अंजू के भारत पहुंचने की खबर मात्र सुनने के बाद से ही उसके गांव के लोगों ने उससे दूरी बना रखी है. उसके परिवार में माहौल बहुत ही शांत है और कोई अंजू को लेकर बोलने तक को नहीं  तैयार है. वहीं राजस्थान के अलवर में अंजू के गांव के लोगों ने उसके गांव में प्रवेश पर ही पाबंदी लगा दी है.

बच्चों ने किया मिलने से इनकार

अंजू से नाराजगी का आलम यह है कि उसके बच्चों ने भी उससे मिलने से इनकार कर दिया है. बच्चों के अलावा पति अरविंद ने भी उससे मिलने से मना कर दिया है. वहीं अंजू जहां रहती है वहां की सोसाइटी में भी उसकी एंट्री पर बैन लगाने की बात कही गई है. भिवाड़ी की इस सोसाइटी की सुरक्षा जहां कड़ी कर दी गई है वहीं, अब आने-जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है. इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक टीम ने भी अंजू के बच्चों से बात की है. यहां आने वाले लोगों की छानबीन करने के बाद ही उन्हें सोसाइटी में जाने दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम और जय हिंद जैसे नारों से दूरी’, शीतकालीन सत्र से पहले राज्यसभा सदस्यों के लिए जारी हुए नए दिशा-निर्देश

आखिर कहां लापता हुई अंजू ?

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अंजू आखिर इस समय है कहां? न तो वह अपने पिता के घर पर है, और न ही वह भिवाड़ी की इस सोसाइटी में ही अभी तक पहुंची है. आखिर अंजू अचानक से कहां लापता हो गई है. कहीं देश की सुरक्षा एजेंसियां अंजू से पूछताछ तो नहीं कर रही हैं? भारत में आकर सभी सवालों के जवाब देने वाली अंजू आखिर अचानक से कहां लापता हो गई ?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital