गुजरात में पोस्टर वॉर
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम से जुड़ा विवाद अब गुजरात पहुंच चुका है.राज्य में पहले से ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद हैं. लेकिन ये क्या? पूरे गुजरात में हिंदू विरोधी केजरीवाल के पोस्टर लग गए, पोस्टरों में केजरीवाल को यह कहते हुए दिखाया गया है कि मैं हिंदू धर्म को पागल मानता हूं. साथ ही दूसरे पोस्टर में उन बातों को लिखा गया है कि जिनको दिल्ली में आयोजित बौद्व धम्म दीक्षा कार्यक्रम में बोला गया था. धर्मांतरण के मेगा कार्यक्रम को लेकर BJP कल से इस मुद्दे पर आक्रामक है. गुजरात में कल BJP नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके केजरीवाल को निशाने पर लिया था और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को हटाने की मांग की जा रही है.
इस विवाद की गुजरात में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस सब के बीच केजरीवाल गुजरात के दौरे पर पहुंच चुके हैं . उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद हैं. वडोदरा में ये पोस्टर लगाए गए हैं. जिसे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हटा रहे हैं. इस पोस्टरों पर कुछ शहरों में हिन्दु हितरक्षक समिति कर्णावती लिखा गया है. बाकी जगहों पर नाम नहीं लिखा गया है. केजरीवाल अपने दौरे की शुरुआत दाहोद से करेंगे.
पिछली बार वडोदरा के एक पार्टी प्लॉट में शिक्षा संवाद किया गया था. तो काफी विवाद हुआ. केजरीवाल के वडोदरा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके सामने ही मोदी-मोदी के नारे लगाए गए थे. ऐसे में केजरीवाल के इस दौरे को लेकर प्रशासन भी काफी अलर्ट है. यह पहला मौका होगा जब केजरीवाल और भगवंत मान दोनों खुले में आम पब्लिक के बीच में शामिल होंगे. केजरीवाल दौरे के दूसरे बारडोली जाएंगे और वहां भी सभा करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…