क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले ब्रिज पर भीषण धमाका
यूक्रेन के स्वशासित प्रांत क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले क्रीमिया ब्रिज पर भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरा आसमान धुंए के गुबार और आग की लपटों से भर गया. कुछ ही देर में पुल का एक हिस्सा टूटकर समुद्र में गिर गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है.जो काफी खौफनाक मंज़र पेश कर रहा है.
रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन को क्रीमिया ब्रिज पर हमले का जिम्मेदार ठहराया है. रूस द्वारा क्रीमिया में स्थापित की गई संसद के प्रमुख व्लादिमीर कॉन्स्टेंटिनोव ने दावा किया हैं कि पुल का आंशिक ही नुकसान हुआ है और जल्द ही इसकी मरम्मत कर ली जाएगी.
रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल को हुए नुकसान का अंदाजा लगाने और इसकी जांच के लिए एक कमीशन बनाने का आदेश जारी किया है.ये जानकारी रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दी है.
सोशल मीडिया पर आए वीडियो और तस्वीरों का ये बयान खंडन करता है, जिसमें काफी ज्यादा नुकसान दिखाई दे रहा है. यूक्रेन की मीडिया के मुताबिक, यह घटना 8 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे की है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केर्च जलडमरूमध्य में पुल को जलाते हुए दिखाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल पर लगे ईंधन टैंक में धमाका हो गया, जिसकी वजह से पुल के एक हिस्से में आग लग गई. रूसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रीमिया के प्रमुख के एक सलाहकार ने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक क्रीमिया ब्रिज के हिस्से में गुजरने वाली ट्रेन के ईंधन टैंक में आग लग गई. इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…