प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर उठाए सवाल
पटना- सियासत के समीकरण बिठाने में माहिर राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. PK ने तेजस्वी कि शैक्षणिक योग्यता पर बड़े सवाल उठाए हैं. नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि, 9वीं पास को चपरासी की नौकरी नहीं मिलती, लालू के बेटे हैं इसलिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं.
प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादज की पढ़ाई और योग्यता पर बड़े सवाल उठाए हैं.प्रशांत ने जनसुराज अभियान यात्रा के दौरान क्षेत्रीय भाषा में बोलते हुए कहा, मान ली लालू जी लइका नौवां पास बा त उ बनत का मुख्यमंत्री, आ राउर लइका नौवां पास रही त ओकरा का चपरासियो के नौकरी मिलल? जेकर बाबूजी विधायक रही, मंत्री रही त ओकर लइका नौवां फेल त ओखे नौकरी मिल जाई. इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी और विकास जैसे गंभीर मुद्दे की बात की. उन्होंने कार्यक्रम में आई महिलाओं से पूछा कि जाति के नाम पर वोट देने से क्या उनका विकास होगा?
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के दौरान पैदल यात्रा कर गांव-गांव पहुंच रहे हैं. उनकी यह यात्रा 3500 किमी तक चलेगी. शुक्रवार को इस यात्रा के छठे दिन प्रशात किशोर पश्चिम चंपारण जिले के जमुनिया से चलकर डूमरापुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बिहार के कई सारे मुद्दे पर बात की . उन्होंने बिहार से लगातार मुंबई और दिल्ली नौकरी की तलाश में जा रहे लोगों की बात की. पीके ने कहा कि, 6 महीने से 1 साल के अंदर वो सभी युवाओं को बिहार वापस लाने की कोशिश करेंगे जो बेरोजगारी के चलते बिहार छोड़कर रोजी-रोटी कमाने दूसरे शहरों में पलायन कर चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…
Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…
यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…
Delhi high court: दिल्ली हाई कोर्ट से लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में मनी…
National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत खोखर को सुप्रीम…