देश

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने की भारत के लोकतंत्र और संविधान की तारीफ, बोले- यहां की विविधता ने काफी प्रभावित किया

मुस्लिम वर्ल्ड लीग (Muslim World League) के महासचिव और सऊदी अरब सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा इस वक्त भारत के दौरे पर हैं. वर्ल्ड मुस्लिम लीग के महासचिव पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर चुके हैं. साथ ही विभिन्न समुदायों के लोगों से भी वे मुलाकात कर चुके हैं. इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारत की विविधता और यहां की मेहमाननवाजी पर बात की.

डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने कहा, “भारत के दौरे पर आकर मुझे बेहत खुशी हुई, मैंने यहां की संस्कृति, परंपरा और विविधता के बारे में काफी कुछ सुना था और अब इससे रूबरू होकर मुझे काफी खुशी हुई है. मुझे यहां पर धार्मिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक नेतृत्व से मुलाकात का अवसर मिला.” उन्होंने कहा, “भारत में विचार की विविधता ने मुझे काफी प्रभावित किया है. विश्व भारत के ज्ञान से लाभान्वित हो सकता है.’’ मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने कहा, “भारतीय लोकतंत्र की यह खूबसूरती है कि यहां सभी नागरिकों को समान अधिकार हैं. भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है.

ये भी पढ़ें: PM Modi France Visit Live: बैस्टिल दिवस परेड में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी से की थी मुलाकात

इसके पहले, अल-इस्सा भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद समावेशी विकास के प्रति प्रधानमंत्री के ‘भावुक दृष्टिकोण’ की सराहना की थी. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी चरमपंथ और घृणा के सभी पहलुओं का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर सहमत हुए, भले ही ऐसी घटनाओं का स्रोत कुछ भी हो.

भारत की यात्रा पर आए अल-इस्सा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और अंतरधार्मिक सद्भाव, शांति को आगे बढ़ाने और मानव प्रगति की दिशा में काम करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी. उन्होंने कहा था, “हमारा मानना है कि हम एक ही पेड़ की अलग-अलग शाखाएं हैं. हमारा धर्म मानवता है. फैलाई जा रही अलग धारणा के लिए हमें एक उपाय ढूंढने की जरूरत है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

40 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

46 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

59 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago