देश

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे: जानें पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बिहार चुनाव पर कितनी डालेगी असर?

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का सोमवार को ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी. पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

क्या चुनाव पर पड़ेगा पीएम मोदी का असर?

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के साथ ही आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. सर्वे में प्रदेश की जनता से पूछा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का कितना असर पड़ेगा, जिसमें 57 प्रतिशत जनता ने सर्वे में माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का इस चुनाव पर बहुत असर पड़ेगा.

वहीं, सर्वे के आंकड़े के अनुसार, 8 प्रतिशत लोगों ने माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का राज्य के चुनाव में थोड़ा बहुत असर पड़ेगा, जबकि 21 प्रतिशत लोगों ने माना कि चुनाव में पीएम मोदी की लोकप्रियता का जादू नहीं चलेगा.

फ्री बिजली का चुनाव पर कितना होगा प्रभाव?

इसके साथ ही आईएएनएस-मैटराइज के सर्वे में बिहार की जनता से पूछा गया कि नीतीश सरकार के 125 यूनिट बिजली फ्री देने का चुनाव पर कितना असर पड़ेगा? सर्वे में 61 प्रतिशत लोगों ने माना कि नीतीश सरकार की इस फ्री बिजली योजना का चुनाव में उनको बहुत लाभ मिलेगा. वहीं, 9 प्रतिशत लोगों ने माना कि कुछ हद तक इसका लाभ बिहार की नीतीश सरकार को चुनाव में होगा. साथ ही 21 प्रतिशत ने कहा कि इससे नीतीश कुमार की पार्टी को चुनाव में कोई लाभ नहीं मिलेगा.

योजना का सकारात्मक प्रभाव

साथ ही आईएएनएस-मैटराइज के सर्वे में महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपए की पहली किश्त मिलने से क्या आर्थिक स्थिति पर कोई सकरात्मक प्रभाव पड़ा है, यह सवाल पूछा गया, इसके जवाब में सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ‘हां’ इस योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. 10 प्रतिशत लोगों ने माना कि राज्य के चुनाव में इसका थोड़ा असर होगा. वहीं, 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका कोई खास प्रभाव नहीं होने वाला है.

इसके साथ ही आईएएनएस-मैटराइज के सर्वे में जनता से पूछा गया कि बिहार में कौन सी पार्टी अच्छा शासन दे सकती है. इसके जवाब में सर्वे में शामिल 35 प्रतिशत लोगों ने भाजपा से बेहतर शासन की उम्मीद जताई, वहीं जेडीयू को 18 प्रतिशत, आरजेडी को 13 प्रतिशत, और कांग्रेस को 2 प्रतिशत लोगों ने माना कि वह अच्छा शासन दे सकती है.

ये भी पढ़ें: आईएएनएस-मैटराइज सर्वे: बिहार में सरकार के 20 वर्षों का ग्राफ कैसा रहा है और जनता को नीतीश कितने पसंद हैं, यहां जानें

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

12 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

21 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

35 minutes ago