बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का सोमवार को ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी. पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
क्या फिरसे इंडी गठबंधन हार का करेगी सामना?
चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आए हैं. इस सर्वे में बिहार की जनता से पसंदीदा गठबंधन, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, और मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा कौन है, इसके साथ बिहार के चुनावी मुद्दों पर राय ली गई है. जनता ने जो सर्वे के सवालों के जवाब दिए हैं, उसके अनुसार सर्वे के आंकड़े जारी किए गए हैं. सर्वे में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की जीत का डंका बजाने का अनुमान लगाया गया है. वहीं इंडी गठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ सकता है, ऐसा नजर आ रहा है.
सर्वे में सबसे पहले एनडीए के नेतृत्व वाली नीतीश सरकार के कामकाज से कितने लोग संतुष्ट है इस पर राय ली गई तो 42 प्रतिशत जनता ने नीतीश कुमार के कामकाज पर बहुत संतुष्टि जताई है. वहीं, 31 प्रतिशत लोग उनके काम से संतुष्ट नजर आ रहे हैं, जबकि 23 प्रतिशत लोगों उनके काम से खुश नहीं दिख रहे और असंतुष्ट नजर आ रहे हैं है. वहीं 4 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी है.
मुख्यमंत्री के रूप में कौन है पहली पसंद?
इसके अलावा आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद कौन होंगे इस सवाल पर भी राय ली गई है. सर्वे में सीएम की पहली पसंद के तौर पर नीतीश कुमार (जेडीयू) को 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है. मतलब साफ है कि 20 साल के शासन के बाद भी नीतीश कुमार की छवि जनता के बीच आज भी चमक रही है.
सर्वे में पसंदीदा सीएम चेहरे के तौर पर दूसरे नंबर पर तेजस्वी यादव (राजद) को 15 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर प्रशांत किशोर (जनसुराज) को 9 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है. इसके अलावा चिराग पासवान (एलजेपी-रामविलास) को 8 प्रतिशत, सम्राट चौधरी को 3 प्रतिशत, उपेंद्र कुशवाहा को एक प्रतिशत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है.
तेजस्वी यादव को 16 प्रतिशत
सर्वे में प्रदेश की जनता से सवाल किया गया कि अगर आज सीएम चुनना पड़े तो किसे चुनेंगे? सर्वे के आंकड़े के अनुसार तेजस्वी यादव को 16 प्रतिशत, प्रशांत किशोर (जनसुराज) को 13 प्रतिशत और चिराग पासवान को 12 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है. वहीं सम्राट चौधरी को 5 प्रतिशत, संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) को 3 प्रतिशत और मुकेश सहनी (वीआईपी) को एक प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है. वहीं 12 फीसदी लोगों के लिए इनमें से कोई भी चेहरा सीएम फेस के लिए पसंद नहीं आया.
इसके अलावा आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता ने लालू राज से नीतीश शासन को कानून व्यवस्था के मामले में बेहतरीन माना है. 72 प्रतिशत जनता ने सर्वे में माना कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था शानदार रही है, जबकि लालू यादव की सरकार के समय की कानून व्यवस्था को 10 प्रतिशत लोगों ने अच्छा माना है.
ये भी पढ़ें: बिहार में 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर करेंगे मतदान, इस बार होंगे 90,712 पोलिंग बूथ: सीईसी ज्ञानेश कुमार
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


