IAS Sanjeev Khirwar: इस देश की राजनीति बड़ी अजीब किस्म की है. यहां आम आदमी सड़क पर धक्के खाता है, पर वीआईपी के लिए हर कायदे-कानून बदल जाते हैं. वक्त बदला, सरकारें बदलीं लेकिन सिस्टम का मिजाज नहीं बदल पाया. दरअसल कुत्ता घुमाने के लिए पूरे स्टेडियम को खाली करा देने को लेकर चर्चा में आए आईएएस संजीव खिरवार को फिर एक बार नई जिम्मेदारी दे दी गई है. उन्हें अब दिल्ली नगर निगम (MCD) का नया कमिश्नर नियुक्त किया है.
साल 2022 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खिलाड़ियों को समय से पहले स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि आईएएस खिरवार को कुत्ता टहलाना था. मामला बढ़ने के बाद संजीव खिरवार को दिल्ली से बाहर भेज दिया गया था. उस समय संजीव दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) के पद पर तैनात थे.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला 26 मई 2022 का है. जहां दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों को बाहर कर स्टेडियम को इसलिए बंद किया गया ताकि संजीव अपने कुत्ते को टहला सकें. इसकी एक तस्वीर भी उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे साथ में कुत्ता भी नजर आ रहा था.
रिपोर्ट के अनुसार कोच ने बताया था कि, हर दिन रात 8:30 बजे तक लाइट की रोशनी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कराया जाता था. लेकिन अब उन्हें 7 बजे ही स्टेडियम छोड़ने के लिए निर्देश दिया जाता है. क्योंकि अधिकारी अपने कुत्ते को यहां टहला सकें. इससे खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर गंभीर फर्क पड़ता है.
इस मामले पर संजीव खिरवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि उनपर लगाया गया आरोप बिल्कुल गलत है. वो कुत्ते के साथ मैदान पर टहलने जरूर जाते हैं लेकिन किसी खिलाड़ी के ट्रेनिंग में कोई बाधा नहीं होती है. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी स्टेडियमों को रात के 10 बजे तक खोलने का निर्देश जारी कर दिया था.
ये भी पढ़ें- संतों की पिटाई और योगी-मौर्य के अलग-अलग सुर, इन दो घटनाओं से बैकफुट पर आई यूपी सरकार
विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने भी संजीव खिरवार पर एक्शन लिया और उनका तबादला लद्दाख में कर दिया. हालांकि अब एक बार फिर संजीव खिरवार को लद्दाख से वापस दिल्ली बुला लिया गया है. वहीं अब पूर्व एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार को जम्मू-कश्मीर भेज दिया गया है.
संजीव खिरवार अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं. साल 2009 से 2014 के बीच संजीव खिरवार ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के निजी सचिव के रूप में भी काम किया है. उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा भी 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. कुत्ता टहलाने वाला मामला सामने आने के बाद रिंकू दुग्गा का अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…