पाकिस्तान का दोहरा चेहरा: बांग्लादेश को उकसाया, अब खुद पीछे हटा
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के पड़ोसी मुल्कों बांग्लादेश और पाकिस्तानी टीमों का बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया है. जिसकी वजह बताई कि भारत में हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है. इसी मुद्दे पर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को भारत के खिलाफ भड़काया. पाक ने कहा था कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो हम भी साथ रहेंगे. अब खबर है कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होने वाला है, लेकिन पाकिस्तान खुद वर्ल्ड कप का हिस्सा रहेगा.
बांग्लादेश ने ICC से मांग की थी कि उनके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में खेले जाएं. BCB का कहना है कि भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा ठीक नहीं है. बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड सरकार का हिस्सा है और कट्टरपंथियों के दबाव में सुरक्षा देने में नाकाम रहा है. BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने भी यही दोहराया, “हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं लेकिन भारत में नहीं.” ये सब उन्होंने पाक के इशारे पर किया.
BCB की जिद को देखते हुए ICC ने BCB को 24 घंटे का समय दिया था कि वे अपना फाइनल डिसीजन बताएं. लेकिन 23 जनवरी 2026 तक BCB ने कोई जवाब नहीं दिया. ICC ने सुरक्षा को लेकर साफ कहा कि कोई खतरा नहीं है. अब ICC बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने की तैयारी कर रहा है. ICC चेयरमैन जय शाह दुबई में हैं और आज शाम तक अंतिम फैसला हो सकता है. अगर BCB बाहर होता है तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान होगा और खिलाड़ियों के करियर पर भी असर पड़ेगा.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने BCB के फैसले को साहसिक बताया और PCB से कहा कि वे भी बायकॉट करें. राशिद ने कहा कि पाकिस्तान के पास ट्रंप कार्ड है और अगर पाकिस्तान नहीं खेला तो वर्ल्ड कप का 50% मूल्य खत्म हो जाएगा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि PCB ने BCB को ईमेल भेजकर समर्थन का वादा किया था. पाकिस्तानी मीडिया में खबर आई कि PCB ने अपनी टीम की तैयारी रोक दी थी. लेकिन अब पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेलने जा रहा है. इससे बांग्लादेश को लगा कि उन्हें धोखा मिला. कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को उकसाया ताकि भारत की मेजबानी कमजोर हो.
बांग्लादेश ग्रुप C में इंग्लैंड, नेपाल, इटली और वेस्ट इंडीज के साथ है. T20 वर्ल्ड कप के चार मैच भारत में होने थे. अब अगर बांग्लादेशी खिलाड़ी बाहर होते हैं तो स्कॉटलैंड उनकी जगह लेगा. BCB ने ICC के डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन कमिटी में मामला भेजने की मांग की, लेकिन ICC ने शेड्यूल नहीं बदला. BCB अब भी अड़ा हुआ है लेकिन ICC टाइट है.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…