देश

कांग्रेस के आरोप पर ICICI बैंक ने जारी किया बयान, कहा- माधबी पुरी बुच को नौकरी छोड़ने के बाद नहीं दी गई सैलरी

सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर कांग्रेस पार्टी के लगाए गए आरोपों के बाद आईसीआईसीआई बैंक का बयान आया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि माधबी पुरी बुच सेबी की पूर्णकालिक सदस्य होने के बावजूद ICICI बैंक से नियमित रूप से इनकम ले रही थीं, जो कि 16.80 करोड़ रुपये थीं.

“नहीं दी गई तनख़्वाह”

इस पर आईसीआईसीआई बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि बैंक छोड़ने के बाद उसने रिटायरमेंट लाभ के अलावा कोई भी तनख़्वाह या ग्रांट एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शंस माधुरी बुरी बुच को नहीं दिए हैं.

बैंक ने बताया है कि ‘माधुबी पुरी बुच ने 31 अक्तूबर 2013 को रिटायरमेंट का विकल्प चुना था. आईसीआईसीआई में नौकरी के दौरान उन्हें तनख़्वाह, रिटायरमेंट लाभ, बोनस और ईएसओपीज़ (एम्प्लॉइस स्टॉक ऑनरशिप प्लान) दिए गए जो लागू नीतियों के हिसाब से थे.’

यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: नित्या श्री सिवन ने पेरिस पैरालंपिक में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल; पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस ने लगाए थे आरोप

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि माधबी पुरी बुच मार्च 2022 को सेबी की चेयरपर्सन बनीं, लेकिन सेबी चीफ रहते हुए भी वे तीन जगहों से सैलरी ले रहीं थी, जिसमें ICICI बैंक, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल और सेबी की सैलरी शामिल है. अब आईसीआईसीआई बैंक ने इसे लेकर बयान जारी किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago