देश

ICMR Study Report: क्या कोरोना वैक्सीन बन रही हार्ट अटैक की वजह? आईसीएमआर की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

ICMR Study Report: कोरोना वायरस से बचाने के लिए सरकार ने मेगा अभियान चलाकर लोगों का वैक्सीनेशन कराया था. देश में लोगों को कोरोना वैक्सीन की दो डोज दी गई हैं. अब पिछले डेढ़ साल से देश में युवाओं की हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के कई मामले सामने आए हैं. जिसने लोगों की चिंता बढ़ाने के साथ ही कई सारे सवालों को जन्म दे दिया है. लोग आशंकित हैं. लोगों का मानना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद ऐसे हालात पैदा हुए हैं. जिससे लोगों की जान पर बन आई है. इसी को लेकर अब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसका जवाब दिया है.

वैक्सीन से नहीं हो रही हैं अचानक मौतें- ICMR

दरअसल, ICMR ने एक स्टडी की है. जिसमें इस सवाल का का जवाब ढूंढा गया है, जिसको लेकर कहा जा रहा था कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद हार्ट अटैक से होने वाली मौत के मामले ज्यादा हो गए हैं. इनके बीच में कोई न कोई संबंध है. ऐसे में अब ICMR की शोध रिपोर्ट ने इस अफवाहों पर विराम लगा दिया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान ने अपनी स्टडी में बताया है कि भारत में कोरोना वैक्सीन की वजह से युवाओं की अचानक होने वाली मौत से कोई संबंध नहीं है.

ICMR की स्टडी में ये भी कहा गया है कि कोविड-19 से पहले अस्पताल में भर्ती होने, परिवार में अचानक किसी की मौत होने के पुराने मामले और रहन-सहन में हुए बदलाव ने इन मौत की संभावनाओं को बढ़ाया है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: “अब RSS खुद बोल रही कि मोदी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता”, कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार

वैक्सीन लेने वालों को मौत का कम खतरा

आईसीएमआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि अचानक होने वाली मौतों का वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है. जबकि अगर किसी ने टीका लगवाया है तो उसपर कोरोना वायरस से होने वाली मौत का खतरा कम हो जाता है.

ये हो सकती हैं वजह

रिपोर्ट में अचानक होने वाली मौतों के लिए उन वजहों को भी बताया है, जो इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं. जिसमें- अचानक मौत का पारिवारिक इतिहास, मौत से पहले 48 घंटे तक शराब पीना, ड्रग्स लेना या फिर मौत से 48 घंटे पहले जबरदस्त एक्सरसाइज करना जैसे फैक्टर शामिल हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

8 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

10 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

29 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

30 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

42 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

54 minutes ago