देश

“बीजेपी टिकट दे तो डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ जाऊंगा”, टिकट कटने पर बोले कांग्रेस विधायक

Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की जा रही है. जिसमें टिकट न मिलने पर पार्टियों के अंदर ही घमासान जारी है. इसी बीच कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने एक बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. चिंतामणि महाराज सामरी सीट से विधायक हैं.

चिंतामणि महाराज ने बीजेपी को दिया ऑफर

चिंतामणि महाराज को कांग्रेस ने इस बार टिकट नहीं दिया है. जिससे नाराज होकर उन्होंने कहा है कि अगर बीजेपी उन्हें अंबिकापुर से टिकट देती है तो वे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने बीजेपी में जाने की इच्छा भी जाहिर की है. चिंतामणि ने ये भी दावा किया है कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने के लिए तैयार है.

कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता भी हुए शामिल

कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने रविवार को बलरामपुर के कुसमी में एक धार्मिक कार्यक्रम को आयोजित किया था. जिसमें 31 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे. सामरी से कांग्रेस ने इस बार महाराज का टिकट काटकर उनकी जगह विजय पैकरा को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने इसी सीट से बलरामपुर से जिला पंचायत सदस्य उदेश्वरी पैकरा को मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को BJP ने दिया टिकट, क्या हैं इसके सियासी मयाने?

टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार

चिंतामणि महाराज ने कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी उन्हें टिकट देने को तैयार है, उन्होंने अंबिकापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की शर्त रखी है. गौरतलब है कि इस सीट से कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि बीजेपी ने अबी तक इस सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को मतदान होगा. जिसके बाद 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. यहां पर विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

16 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

25 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

58 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago