देश

Lok Sabha Election 2024: अगर अभी हुआ चुनाव तो देखें यूपी में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें! सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल उत्तर-प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतने को लेकर तैयारी कर रहे हैं और सभी की निगाहें प्रदेश की एक-एक सीट पर है. माना जाता है कि केंद्र की सत्ता की कुर्सी का रास्ता यूपी से होकर जाता है, इसलिए सभी राजनीतिक यूपी की अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. जहां भाजपा ने सभी सीटो को जीतने का दावा किया है तो वहीं पीएम मोदी ने संसद में दिए अपने भाषण में एनडीए को 400 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया है. इसी बीच एक सर्वे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

आगामी चुनाव को लेकर टाइम्स नाऊ का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें एनडीए को बड़ी जीत मिलने का दावा किया गया है. अगर अभी चुनाव होते हैं तो सर्वे ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को लोकसभा चुनाव में 366 सीटें मिलने की सम्भावना जताई है. लोकसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाऊ ने सर्वे के द्वारा जनता का मन पढ़ने की कोशिश की है. इसी के साथ दावा किया गया है कि, अगर आज चुनाव होते हैं तो जनता की पहली पसंद मोदी ही हैं. सर्वे की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा सही होता दिखाई दे रहा है और उनके नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. इस सर्वे में जहां एक ओर इंडिया गठबंधन को 104 सीटें मिलने की सम्भावना जताई गई है तो वहीं अन्य के हिस्से में 73 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ ही सर्वे में वोट प्रतिशत को लेकर बताया गया है कि, एनडीए को चुनाव में 41.8 फ़ीसद वोट मिलने की उम्मीद है. तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन को 28.6 फीसद वोटों मिल सकते हैं और अन्य के खाते में 29.6 फीसद वोट मिलने की सम्भावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें-शादीशुदा प्रेमी संग घूमने निकली महिला टीचर को पति ने पकड़ा रंगे हाथ, स्कूल के बच्चों ने खोला राज

सर्वे में यूपी को लेकर कही गई है ये बात

सर्वे की मानें तो यूपी को लेकर भाजपा ने जो दावा किया है वह सही होता दिखाई दे रहा है. भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया है. तो वहीं सर्वे की अगर मानें तो भाजपा अपने इस लक्ष्य के काफ़ी क़रीब दिखाई दे रही है. सर्वे में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को यूपी की 80 में से 77 सीटें मिलने की सम्भावना जताई गई हैं. जबकि विपक्षी दलों के गठबंधन को सिर्फ़ तीन सीटें मिलती दिखाई दे रही है. तो इसी के साथ ही सर्वे में बसपा का खाता भी खुलते नहीं दिखाई दे रहा है. तो वहीं सर्वे की अगर रिपोर्ट देखें तो मोदी सरकार के विरोध में बनाए गए इंडिया गठबंधन का कोई ख़ास असर दिखाई नहीं पड़ रहा है. तो वहीं सर्वे रिपोर्ट की मानें तो भाजपा इस बार 2019 में मिली सीटों के आँकड़े को भी पार करते हुए दिखाई दे रही है. तो वहीं सर्वे में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की स्थिति को मजबूत बताया गया है और कहा जा रहा है कि, टीएमसी के अकेले दम पर बंगाल की 42 में से 26 सीटें हासिल कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago