खेल

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट से पहले देखें टीम इंडिया का संभावित स्क्राड, इन धुरंधरों के साथ उतर सकती है भारत

Team India Probable Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों टीम एक-एक जीत दर्ज कर ली है. तीन अन्य मुकाबले खेले जाने हैं. बीसीसीआई ने सीरीज शुरू होने से पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया था. इन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद अन्य मैच के लिए टीम का ऐलान होना था. ऐसे में राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया का स्क्वाड चिंता का विषय बना हुआ है. भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मैका मिलेगा और किन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है, यह टीम के ऐलान के बाद पता चल जाएगा. आइए जानते हैं अगले तीन टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड कैसा हो सकता है.

क्या विराट कोहली की होगी वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से कुछ ही दिन पहले विराट कोहली ने शुरुआती दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया था. ऐसे में कयास लागाए जा रहे हैं कि कोहली तीसरे टेस्ट में वापसी करने वाले हैं. लेकिन उनको लेकर जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक, वह अगले दो मैचों से भी बाहर रह सकते हैं और सीधे 5वें मैच में वह टीम इंडिया से जुड़ेंगे. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया को अगले दो मैच में विराट कोहली की कमी खलेगी. हालांकि, उन्हें भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, ताकि बल्लेबाज जब चाहे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं. इधर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अगले मैच में वापसी करने वाले हैं. हैदराबाद टेस्ट मैच में वह चोटिल हो गए थे. ऐसे में वह अगले मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं.

क्या सरफराज खान करेंडे डेब्यू

केएल राहुल के चोटिल होने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम में जगह मिली थी. हालांकि, उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. ऐसे में संभावना है कि अगले तीन टेस्ट मैच के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा. वहीं श्रेयस अय्यर का अगले तीन मैच से पत्ता कट सकता है. वह लंबे समय से टीम के साथ हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. ऐसे में अगले तीन मैचों के स्क्वाड से उन्हें बाहर किया जा सकता है. आइए जानते हैं अगले तीन टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वाड कैसा हो सकता है.

टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रविंद्र जडेजा ने दिए वापसी के संकेत! 3 टेस्ट के लिए टीम की घोषणा ने पहले इंजरी पर दिया अपडेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago