सीएम योगी
Rajasthan Election: राजस्थान में इन दिनों चुनावी शोर है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राजस्थान के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने अलवर के तिजारा में एक जनसभा को संबोधित भी किया, जहां उनके निशाने पर कांग्रेस रही. सीएम योगी ने कहा कि हमने सुना है कि कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को तिजारा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है, उसके नाम के साथ बड़े-बड़े रूपकों का प्रयोग कर रहे हैं. तालिबान का समाधान बजरंग बली की गदा से है. आप सब देख रहे हैं कि कैसे इजरायल गाजा पट्टी में तालिबान की मानसिकता को कुचल रहा है.
कन्हैया लाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप जानते हैं कि कन्हैया लाल की हत्या कैसे हुई? क्या आप जानते हैं कि अगर यही घटना यूपी में होती तो क्या होता? तुष्टिकरण खत्म होना चाहिए. अशोक गहलोत दिन-रात इसी काम में लगे हुए हैं. सीएम योगी ने पूछा कि कन्हैया लाल के परिवार को पांच लाख रुपये और गौ तस्करों को पच्चीस लाख रुपये क्यों दिए गए?
सीएम योगी ने कहा कि जो सभी समस्याओं का समाधान कर दे, वही डबल इंजन की सरकार है. उन्होंने कहा कि गहलोत जी बताएं. यूपी में डबल इंजन की सरकार है. हमने अब तक 2.75 करोड़ गरीबों को शौचालय दिए हैं. इतना ही नहीं 55 लाख गरीब परिवार को आवास भी दिए हैं. हमारी सरकार ने 1 करोड़ 75 लाख परिवार को फ्री उज्ज्वला योजना कनेक्शन भी दिया है. यूपी के 20 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया गया है. जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने अशोक गहलोत को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि गहलोत जी आप गौ तस्करों का महिमामंडन करते हैं और मंदिरों पर बुलडोजर चलाते हैं. राजस्थान में तुष्टीकरण का खेल कब तक चलेगा.
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 5 साल में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी सचिन पायलट की प्रॉपर्टी, बताया- कहां से होती है इनकम?
सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी की तर्ज पर राजस्थान में भी बुलडोजर मॉडल लागू किया जाएगा, जो अपराधियों को नेस्तनाबूद करने और माताओं-बहनों की सुरक्षा करने का काम करेगा. उत्तर प्रदेश 25 करोड़ की आबादी वाला राज्य है, लेकिन कोई भी अपराधी अपनी बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं करता. बेटी की सुरक्षा है तो पूज्य संतों का सम्मान है. जहां गरीब लोग बसते थे, उन्हें किराये पर जमीन भी दी जाती है. आवास भी बन रहा है. उत्तर प्रदेश में गांठ रोग से पशुओं की कोई हानि नहीं होती है.
वहीं तिजारा से बीजेपी प्रत्याशी बालकनाथ के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अशोक गहलोत पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीएम हाउस फतवा हाउस बन गया है, जहां से सनातन धर्म के खिलाफ बातें होती हैं. कांग्रेस सरकार के बारे में बात करना बुरा लगता है. इस प्रकार का शासन पांच वर्ष तक चला. धार्मिक यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया. राजगढ़ में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ दिया गया. यहां तक कि राक्षस भी ऐसा नहीं करते. किसानों से झूठ बोलकर सरकार बनाई गई. कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए युवाओं को प्रलोभन दिया.
उन्होंने कहा कि आजाद भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने की पहल की. वे सफल रहे, लेकिन कांग्रेस ने देश को कश्मीर की समस्या दे दी. अनुच्छेद 370 की एक समस्या का समाधान पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने किया. आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी गई है. आतंकवाद हमेशा के लिए ख़त्म हो जायेगा. ये समस्या कांग्रेस की देन है.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…