खेल

SA vs NZ: क्विंटन डिकॉक के बल्ले से निकला वर्ल्ड कप 2023 में चौथा शतक, खतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

New ZeaLand vs South Africa: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. डिकॉक का यह वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में यह चौथा शतक है. डी कॉक इस वर्ल्ड कप में गजब की लय में नजर आ रहे हैं. वे गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं और मैदान के चारों तरफ जबरदस्त शॉट्स खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में डी कॉक ने 103 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज पारी की शुरुआत करते हैं. वह पारी की शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. क्विंटन डिकॉक ने 21 शतक जड़े हैं, जबकि उनसे पहले एबी डीविलियर्स हैं, जिन्होंने 25 सेंचुरी जड़ी है. साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करते हुए सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने 27 शतक जड़े हैं.

वहीं एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वालों में क्विंटन डिकॉक संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. उनके अलावा कुमारा संगकारा ने भी 2015 के वर्ल्ड कप में 4 शतक जड़े थे. बता दें कि इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं, जिनके नाम 2019 के वर्ल्ड कप में 5 शतक हैं. डिकॉक ने इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्दालेश के खिलाफ शतक जड़ा है.

क्विंटन डिकॉक ने अपनी पारी के दौरान रासी वान दर दुसें के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली. दोनों ने मिलकर गिब्स-कर्सटन के 1999 के वर्ल्ड कप में की गई 176 रनों की पार्टनरशिप को पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ेंछ लेशियाई क्रिकेटर ने ध्वस्त किया बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 24 साल की उम्र में बनाए सबसे तेज 2000 रन

साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11

टेंबा बावुमा, क्विंटन डिकॉक, रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम, हाइनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कट्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगिसानी एनगिडी

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

डेवन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (c)†, ग्लेन फ़िलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

5 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

27 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

31 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

46 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago