देश

Varanasi: G-20 Summit के दौरान वाराणसी में नहीं खुलेंगी मीट और मछली की अवैध दुकानें

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 11 से 13 जून के बीच होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर शहर पूरी तरह से तैयार है. विदेश से आने वाले मेहमानों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है. शहर को सजाने-संवारने के साथ ही मीट व मछली की अवैध दुकानें को बंद रखने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

डीएम ने की थी समीक्षा बैठक

गुरुवार को डीएम ने सर्किट हाउस सभागार में G- 20 सम्मेलन के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान जिलाधिकारी ने जी-20 रूट पर दुकानों के साइन बोर्ड में एकरूपता लाने के साथ ही लाइट/झालर लगाने की बात पर जोर दिया था. साथ ही दुकान या मकान के सामने कच्ची जमीन को ठीक कराने के भी निर्देश दिए. साथ ही कहा कि मकानों व दुकानों को अच्छा लुक दिया जाए. एयरपोर्ट से अतुलानंद स्कूल तिराहा- ताज होटल-नमो घाट-दशाश्वमेध-घाट और टीएफसी आदि रूट को एक-एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में आवंटित किए जाने के लिए एडीएम सिटी को निर्देश दिए.

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि 11 से 13 जून के बीच में किसी भी तरह से शहर में अवैध मीट की दुकानें न खुलें. उन्होंने स्पष्ट तौर पर जी-20 सम्मेलन के दौरान मीट व मछली की अवैध दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें- G-20 Summit: वाराणसी में पहुंचने लगे G-20 के डेलीगेट्स, क्रूज से देखेंगे गंगा आरती

बता दें कि इस बैठक में शहर को सजाने संवारने के लिए लोगों की जन सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ आईएमए, प्राइवेट मेडिकल एसोसिएशन, रियल एस्टेट, बिजनेस ग्रुप एवं अन्य निजी संस्थाओं के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर कई सुझाव भी मांगे थे. इस बैठक में नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष वीडीए, डीसीपी काशी, सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे थे. जिलाधिकारी के निर्देशों का असर अब दिखाई दे रहा है. जी-20 समिट के पहले दिन यानी 11 जून को शहर में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साज-सज्जा तक एकदम चाक-चौबंद है. 11 जून को डेलीगेट्स पहुंच रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago