यूटिलिटी

अब आसानी से घर बैठे एक्टिवेट करें अपना UAN नंबर, बिना इसके पीएफ से नहीं निकाल पाएंगे पैसे

Activate UAN Number: सरकारी हो या निजी संस्थान ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों को मिलने वाली सैलरी का एक अंश पीएफ खाते में भी जाता है. ईपीएफओ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सभी कर्मचारियों के इस पीएफ खाते की देखरेख करता है. सैलरी में से हर माह कटने वाला यह निश्चित अमाउंट कंपनी के अंश को मिलाकर हर महीने कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है.

ईपीएफओ इस जमा रकम पर सालाना ब्याज भी देता है. वहीं, किसी भी तरह की आपात स्थिति में या फिर आवश्यकता पड़ने पर आप चाहें तो इस पैसे को निकाल सकते हैं. इसके लिए आप घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से यह काम आसानी से कर सकते हैं. हालांकि सबसे पहले आपको मिले यूएएन नंबर को एक्टिवेट करना होगा. वहीं आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो तो इसके लिए आधार नंबर, यूएएन नंबर से लेकर जन्म तिथि को नोट कर के रख लें. आइए जानते हैं इसे एक्टिवेट करने का तरीका.

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट करने के लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है.

यहां मिलेगा विकल्प

ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको पेज पर थोड़ा नीचे की तरफ आना है. जहां आपको ‘Important Links’ में तीसरे नंबर पर ‘Activate UAN’ का विकल्प मिलेगा. अब इस पर आपको क्लिक करना है.

भरें यूएएन नंबर

वेबसाइट पर आप जैसे ही एक्टिवेट यूएएन के विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. अब यहां पर आपको सबसे पहले अपना यूएएन नंबर भरना है या फिर मेंबर आईडी में से कोई एक भरना है, जिसके बाद अन्य विकल्पों में बारी-बारी से मांगी गई जानकारी भरनी है.

इसे भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: इस छोटी-सी चूक से आपको नहीं मिलेगी पीएम किसान का लाभ, 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं 3 करोड़ किसान

ऐसे होगा एक्टिवेट

यूएएन नंबर या फिर मेंबर आईडी में से कोई एक विकल्प भरने के बाद आपको अपना आधार नंबर फिर नाम और उसके बाद जन्मतिथि भरनी है. वहीं उस मोबाइल नंबर को भरें जो आपके आधार कार्ड से लिंक है. इसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भर दें और अंत में सहमति पर टिक करके ‘Get Authorization Pin’ पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको मिला यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा और आप ईपीएफ में से राशि निकालने के लिए आगे की प्रक्रिया कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago