Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Maldives Visit: आज मालदीव के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझौते की उम्मीद

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:40 पर मालदीव के वेलना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. जहां उनका आधिकारिक स्वागत किया जाएगा. पीएम मोदी के इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझौते की उम्मीद है.

PM Modi Maldives visit

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 जुलाई, 2025 को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर मालदीव का दौरा करेंगे. यह उनकी मालदीव की तीसरी यात्रा होगी और नवंबर 2023 में मुइज्जू के पदभार ग्रहण करने के बाद किसी शासनाध्यक्ष की पहली राजकीय यात्रा होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:40 पर मालदीव के वेलना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. जहां उनका आधिकारिक स्वागत किया जाएगा. पीएम मोदी के इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझौते की उम्मीद है.

पीएम मोदी की तीसरी मालदीव यात्रा (PM Modi Maldives visit)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तीसरी मालदीव यात्रा (PM Modi Maldives visit) है. मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने बताया कि पीएम मोदी इससे पहले 2018 और 2019 में मालदीव की यात्रा पर थे. हालांकि मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने पर यह प्रधानमंत्री की पहली मालदीव की यात्रा होगी.

26 जुलाई स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी हैं मुख्य अतिथि

26 जुलाई को मालदीव स्वतंत्रता दिवस मनाता है. इसबार मालदीव ने स्वतंत्रता दिवस की 60वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. इसलिए पीएम मोदी 25-26 जुलाई से मालदीव की यात्रा पर रहेंगे. यह 2017 के बाद पहली बार है जब मालदीव ने अपने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह पर किसी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है.

ये भी पढ़ें- चेकर्स में क्रिकेटर्स से मिले PM Modi, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का साइन किया हुआ बैट दिया गिफ्ट

2024 में भारत की यात्रा पर आये थे मोहम्मद मुइज्जू (PM Modi Maldives visit)

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने 2024 के अक्टूबर महीने में भारत की आधिकारिक यात्रा की थी. जहां उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की. इसके अलावा दोनों नेताओं ने दुबई में आयोजित COP बैठक में भी मुलाकात की थी.

भारत को लेकर कैसे बदल गए मुइज्जू के तेवर

जनवरी 2024 की बात है. मालदीव के कुछ मंत्रियों ने भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जिसका भारत में खुलकर विरोध हुआ. लोगों ने मालदीव के बायकॉट को लेकर ट्वीटर पर ट्रेंड शुरू कर दिया. जिसके बाद राष्ट्रपति मुइज्जू ने भी भारत के खिलाफ टिप्पणी करनी शुरू कर दी. उन्होंने घोषणा की कि अब भारत का कोई सैन्यकर्मी मालदीव में नहीं रहेगा. उन्होंने सभी भारतीय सैन्यकर्मियों को मालदीव छोड़ने की डेडलाइन 10 मई को रख दी. जिसके बाद भारत ने अपने सभी सैन्यकर्मी हटा लिये.

मालदीव के साथ भारत के रिश्ते को लेकर पीएम मोदी ने भी टिप्पणी की है. पीएम मोदी ने कहा है कि मैं राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं. यह मुलाकात भारत और मालदीव के बीच व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read