देश

दिल्ली हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय: पति की मृत्यु के बाद पत्नी का उसकी संपत्ति पर पूरा अधिकार नहीं होता

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि पति की मौत के बाद पत्नी को पूरी संपत्ति नही मिल सकती है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पति की मौत के बाद पत्नी का उसकी संपत्ति पर पूरा हक नही होता है. हाईकोर्ट ने कहा कि पति की मौत के बाद हिंदू महिला उसकी संपत्ति बक लाभ तो उठा सकती है, लेकिन उस पर उसका पूरी तरह से अधिकार नही होता. जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि एक हिंदू महिला, जिसकी अपनी कोई कमाई नहीं है, उसका मृत पति की संपत्ति पर जीवनभर आनंद तो ले सकती है, लेकिन उसकी संपत्ति पर उसका पूरी अधिकार कभी नही होता.

संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला

दरअसल ये पूरा मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा था. संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई और बहनों ने मुकदमा दायर कर रखा था. ट्रायल कोर्ट ने तीन भाई-बहनों और पोती के पक्ष में फैसला सुनाया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि वसीयत के आधार पर, मौत से पहले उनके पिता ने सारी संपत्ति पत्नी के नाम कर दी थी, इसलिए वही इसकी मालिक थी. चूंकि महिला की अपनी कोई वसीयत नहीं थी, इसलिए पिता की वसीयत के आधार पर ही संपत्ति का ट्रांसफर होगा.

जनवरी 1989 में दिल्ली के रहने वाले एक शख्स ने वसीयत में अपनी सारी संपत्ति का अधिकार पत्नी को दे दिया था. वसीयत में यह भी लिखा गया था कि पत्नी की मौत के बाद संपत्ति किसकी होगी. वसीयत में यह भी लिखा गया था कि उनकी संपत्ति से पत्नी किराया वसूल सकती है, और इन संपत्तियों का इस्तेमाल करने का पूरा अधिकार होगा, लेकिन वो संपत्ति नहीं बेच सकती है.

1956 से हिंदू उत्तराधिकार कानून

कानून के जानकार प्रमोद चौधरी की माने तो हिंदुओ में संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर 1956 से हिंदू उत्तराधिकार कानून है. इस कानून के मुताबिक, पत्नी का अपने पति या ससुराल की पैतृक संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होगा. पति की मौत के बाद पत्नी को उतना ही हिस्सा मिलता है, जितना उसके पति का होता है.लेकिन इस पर भी उसका पूरी तरह जे अधिकार नही होता है.

वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील असगर खान की माने तो किसी व्यक्ति ने वसीयत बना रखी है और नॉमिनी में पत्नी का नाम लिखा है, तो उसकी संपत्ति पत्नी को मिल जाती है. लेकिन बगैर वसीयत लिखे ही उसकी मौत हो जाती है तो फिर पति के घरवालों और पत्नी में बराबर बंटती है.


ये भी पढ़ें- तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद: जांच की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर 30 सितंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

10 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

10 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

59 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago