देश

आगरा में सीधी जैसी घटना को दिया अंजाम, युवक के चेहरे पर दबंगों ने किया पेशाब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

उत्तर प्रदेश के आगरा में पेशाब कांड का वीडियो सामने आया है. इससे पहले मध्य प्रदेश के सीधी में भी ऐसी ही वारदात हुई थी. ताजनगरी में दबंगों ने एक युवक की पहले पिटाई की. उसके बाद चेहरे पर पेशाब किया. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

युवक के चेहरे पर किया पेशाब

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है. उसके चेहरे पर पेशाब किया जा रहा है. मौके पर दो युवक पेशाब करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

डीसीपी सूरज राय ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया. पीड़ित ने शिकायत दर्ज नहीं की थी. पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए IPC की धारा 307 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पता चला है कि वीडियो 2-3 महीने पुराना है. मुख्य आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है. इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. पीड़ित और आरोपी एक ही गिरोह के हैं और ऐसा लगता है कि यह आपसी दुश्मनी का मामला है.

यह भी पढ़ें- आगरा में सीधी जैसी घटना को दिया अंजाम, युवक के चेहरे पर दबंगों ने किया पेशाब

सीधी में हुआ था पेशाब कांड

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें एक आदिवासी के ऊपर कथित बीजेपी नेता ने पेशाब किया था. जिसे विधायक का प्रतिनिधि बताया जा रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया था. उन्होंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे. जिसके बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर को गिरा दिया गया था और उसे गिरफ्तार किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

3 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

29 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

38 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

49 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

51 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago