देश

UP News: भदोही में हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प, एसपी ने किया सस्पेंड

UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां तैनात एक हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ही एसपी ने तुरंत आरोपी को सस्पेंड कर दिया है. वायरल वीडियो में कांस्टेबल किसी महिला के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है. जानकारी सामने आई है कि वीडियो कॉल पर महिला से बात करने के दौरान ही उसने अश्लील हरकत की है और इसी की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सूत्रों के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल का नाम श्याम सुंदर यादव है और उसकी तैनाती शहर कोतवाली में है. वीडियो में श्याम सुंदर वर्दी में है और एक महिला से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है. वीडियो कॉल के दौरान ही वह अश्लील हरकत करने लगता है और नग्न अवस्था में है. इसी वीडियो की पुलिस विभाग को जैसे ही भनक लगी, तो इस पर जांच बिठा दी और आरोपी को तुरंत सस्पेंड कर दिया. इस मामले की जांच एडिशनल एसपी कर रहे हैं. दूसरी ओर अभी तक महिला के साथ हेड कांस्टेबल का रिश्ता सामने नहीं आ सका है.

इस मामले को लेकर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मीडिया को जानकारी दी है कि आरोपी हेड कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया गया है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक महिला के साथ अश्लील बातचीत व हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है, हालांकि इस पूरे मामले को लेकर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच पूरी होने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll-2023: ‘भाजपा नेता के कहने पर दारा सिंह चौहान के ऊपर फेंकी स्याही’, सरेंडर करने के बाद आरोपी युवक का चौंकाने वाला दावा

जांच के बाद होगी आवश्यक कार्रवाई

वहीं भदोही पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उक्त मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक भदोही को निर्देशित किया गया है. इसी के साथ ये भी लिखा है कि जांच के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

1 hour ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

1 hour ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

2 hours ago

राहुल को ‘Modi Phobia’, कांग्रेस नेता पर भड़के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, जानें और क्या कहा?

राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…

2 hours ago

संगम नगरी प्रयागराज में निकली भगवान चित्रगुप्त की भव्‍य शोभायात्रा, ‘संकटमोचक’ बने पूर्व IAS धीरज श्रीवास्तव, चुनावी मैदान में आएंगे नजर?

प्रयागराज में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा के दौरान भीड़ में फँसी एक एम्बुलेंस…

3 hours ago