मृतक अधिवक्ता की फाइल फोटो
विशाल सिंह
Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर जमीन घोटाले के आरोपी अधिवक्ता की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के मामले में एसपी के निर्देश पर एक दारोगा समेत से 6 पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसको लेकर अधिवक्ता कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे और कार्रवाई की मांग पर अड़े थे.
बता दें कि बहुचर्चित जमीन घोटाले के आरोपी अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव को पुलिस बीते 10 मई को रामपुर से गिरफ्तार करके गोंडा लाई थी. पुलिस का तर्क है कि शौच के बहाने गए अधिवक्ता ने शौचालय में रखा एसिड पी लिया था. आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वहीं अधिवक्ता के भाई पवन श्रीवास्तव का आरोप है कि वहां के डॉक्टरों के मना करने के बावजूद भी नाजुक हालत में ही मेरे भाई को पुलिस जबरन वहां से डिस्चार्ज करा कर गोंडा ले आई थी. न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद बिना जांच पड़ताल कराए मेरे भाई को जेल भेज दिया गया. इसके बाद भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान पुलिस के प्रताड़ित किए जाने से मेरे भाई राजकुमार लाल श्रीवास्तव की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई.
अधिवक्ता के भाई ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस पूरे मामले में सुलह के लिए दबाव बना रही है. मृतक अधिवक्ता के भाई ने परिवार को जानमाल का खतरा बताया है. बता दें कि अधिवक्ता के भाई पवन श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए तहरीर में कहा था कि भाई की मौत के मामले में पुलिस उन पर और परिवार पर सुलह करने का दबाव बना रही है, जिससे पूरे परिवार को जान माल का खतरा है.
-भारत एक्सप्रेस
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…