खेल

IPL 2023: बैंगलोर पर खतरा, आरसीबी मांग रही SRH की जीत की दुआ, RCB vs GT मुकाबले में बारिश बन सकती है विलेन

RCB vs GT: आईपीएल 2023 के आखिरी लीग स्टेज मैच में रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. फाफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना जरूरी है. ताकि वो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की जगह अंतिम प्लेऑफ बर्थ हासिल कर सकें.

MI वर्तमान में 13 मैचों में 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और रविवार को दोपहर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में है. इस बीच, आरआर 14 मैचों में 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. देखा जाए तो ये लड़ाई आरसीबी और मुंबई के बीच ज्यादा है और दोनों अपने-अपने मैच को जीतना चाहेगी. लेकिन आरसीबी फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: हो जाएं तैयार, एलिमिनेटर में फिर आमने-सामने होंगे गंभीर और कोहली! जानें कैसे बनेगा ये संयोग…

बैंगलोर पर खतरा

गुजरात के खिलाफ जीत की राह देख रही आरसीबी फैं, के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. ऐसा लग रहा है कि बारिश आरसीबी के करो या मरो के मुकाबले में खलल डाल सकती है. बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. Accuweather के अनुसार, बेंगलुरु में ज्यादातर बादल छाए रहने की उम्मीद है. ये खबर लिखे जाने तक भी बारिश हो रही है. ऐसे में इस मैच में बारिश विलेन बन सकती है और अगर ऐसा हुआ तो बैंगलोर के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है.

आरसीबी मांग रही SRH की जीत की दुआ

अगर मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत लिया तो ये टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की ओर आगे बढ़ जाएगी. वहीं अगर बारिश के कारण गुजरात और आरसीबी का मैच रद्द होता है तो लीग स्टेज में आरसीबी 15 अंक के साथ अपने सफर को यहीं खत्म कर देगी. इसलिए आरसीबी फैंस ये दुआ कर रहे हैं कि मुंबई के खिलाफ हैदराबाद की जीत हो. ऐसा होने पर बिना मैच खेले भी बैंगलोर प्लेऑफ में जा सकती है. मगर मुंबई इंडियंस की इस मुकाबले में जीत होती है तो आरसीबी का खेल खत्म हो सकता है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago