देश

NaMo Nav Matadata Sammelan: “आने वाले वर्षों में, भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा…”- PM मोदी

NaMo Nav Matadata Sammelan: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “नमो नवमतदाता सम्मेलन” में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और फर्स्ट टाइम वोटरों को सम्बोधित किया. लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का युवाओं व नए वोटर्स से इस तरह जुड़ने को काफी अहम माना जा रहा है. गुरुवार को उन्होंने नए मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि, “भारत को विकसित बनाने में योगदान दें. वह आगे बोले और कहा, ‘आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी. जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है.’

ये कालचक्र बहुत है खास

इस मौके पर नए मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने अमृतकाल की बात कही. वह बोले ‘ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है- पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है.’ उन्होंने आगे कहा कि, ’18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है. इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है. ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है.’ इसी के साथ ही पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आज करप्शन की नहीं क्रैडिबिलिटि की बात होती है. आज स्कैम की नहीं सक्सेस स्टोरीज की बात होती है. दुनिया सोचती थी भारत खुद भी डूबेगा और हमे भी ले डूबेगा, लेकिन आज भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया सोचती है कि भारत के विकास से उसका भी विकास होगा.

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: मंदिर बना तो टीका-चंदन वालों ने सरयू घाट और राम की पैड़ी से समेटा सदियों का काम, राम मंदिर के पास डाला डेरा

एक वोट से जुड़ा है विकास

नए वोटर्स को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, ‘आपका एक वोट और देश की विकास की दिशा दोनों आपस में जुड़े हुए हैं. आपका एक वोट, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा. आपका एक वोट, भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा. आपका एक वोट, भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा. आपका एक वोट, डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा. आपका एक वोट, भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा. आपका एक वोट, भारत में पहला पैसेंजर एयरक्रॉफ्ट बनाएगा. आपका एक वोट, दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा.’

आज भ्रष्टाचार की बात नहीं होती

पहली बार मतदाताओं के लिए ‘नमो नव मतदाता सम्मेलन’ के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज, लोग विश्वसनीयता के बारे में बात करते हैं, भ्रष्टाचार के बारे में नहीं, सफलता की कहानियों के बारे में, घोटालों के बारे में नहीं. पहले भारत नाजुक पांच अर्थव्यवस्थाओं की सूची में था, लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. आने वाले वर्षों में, भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा.”

पहला है अवसर

इसी के साथ ही पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है. मैं सभी नवमतदाताओं को नमन करता हूं.’ इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा भी शामिल हुए. उन्होंने कहा, ‘मैं तमाम नवमतदाताओं, जो लगभग 5,800 स्थानों से बड़ी संख्या में डिजिटल माध्यम से जुड़े हैं, का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

10 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

18 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

28 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago