देश

आप पर विकसित भारत की जिम्मेदारी, फर्स्ट टाइम वोटर्स से बोले PM मोदी- दुनिया में भारत की साख एक नई ऊंचाई पर

PM Narendra Modi Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स दे के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका मतदान ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी. जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था उसी तरह 2047 से पहले के इन 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है. हमारे बीच जब भी स्वतंत्रता सेनानियों का नाम आता है तो उनमें से अनेकों लोग ऐसे होते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच ही थी. उनका नाम आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाते हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’, BJP ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग

पीएम मोदी ने कहा कि आपका नाम आने वाले समय में स्वर्णअक्षरों मे लिखा जाएगा. इसके लिए जरूरी है कि आपको सही दिशा में अप्रोच करनी होगी. इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा. भारत का भाग्य उज्जवल बनाने के लिए वोट दें. आपका एक वोट देश को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था निभाने में बड़ी भूमिका निभाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि आपमें से कई लोग अखबार पढ़ते होंगे. आज हर दिन नई खबर आती है कि देश ने इस सेक्टर में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की.

बीते वर्षों में भारत में रिकॉर्ड FDI आया

2014 से पहले के अखबार खोलिए. तब आए दिन भ्रष्टाचार और घोटालों की खबरें अखबारों में छपती थी. हजारों करोड़ों रुपयों के घोटालों की खबरें सामान्य बात थी. देश के नौजवान उस समय की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करते थे. मुझे संतोष है कि हम देश को उस अंधकारमय स्थित से बाहर निकाल पाए हैं. आज दुनिया में भारत की साख एक नई ऊंचाई पर है. आज भारत के पासपोर्ट को बहुत गर्व के साथ दुनिया में देखा जाता है. ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है. इस वजह से बीते वर्षों में भारत में रिकॉर्ड FDI आया है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी आज रिकॉर्ड स्तर पर है. कभी सोना गिरवी रखना पड़ता था. आज दूसरी स्थिति है.

यह भी पढ़ेंः मीरा रोड़ हिंसा के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अधिकारियों ने बताई ये वजह

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

16 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

19 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

54 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

56 minutes ago