सिदकदीप सिंह चहल (फोटो-ANI)
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार तो आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल, वीडियो में लम्बे-लम्बे बाल देखकर आप कहेंगे कि ये तो लड़की है लेकिन सच में वह एक 15 साल का लड़का है, जिसके लड़कियों के बालों से भी लम्बे बाल हैं. खास बात ये कि लड़के का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. इस किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के के बाल देखकर हर कोई हैरान हैं.
बता दें कि लम्बे बालों वाले लड़के का ये वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आया है. लड़के का नाम सिदकदीप सिंह चहल है, उनके काफी लम्बे-लम्बे बाल हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपने लम्बे बालों को दिखाते हुए नजर आ रहा है. उसकी मां उनके बालों को संवार रही हैं. सिदकदीप कहते हैं कि बालों की वह काफी देखभाल करते हैं. इसी के साथ ही वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुए अपने नाम को लेकर कहते हैं कि उनके नाम पर ये रिकॉर्ड एक जीवित पुरुष किशोर के रूप में दर्ज हुआ है, जिसके बाल बहुत लंबे हैं.
सिदकदीप अपने बारे में बताते हुए कहते हैं, ‘मैं सिख धर्म का पालन करता हूं और हमें अपने बाल काटने की मनाही है. इसलिए बचपन से ही बाल नहीं कटाए हैं. बालों को इतनी लंबाई तक लाने के लिए मुझे उनकी बहुत देखभाल करनी पड़ी. यह मेरे परिवार के समर्थन के बिना संभव नहीं हो सकता था. मेरी मां बचपन से ही मेरे बालों की देखभाल करती थी. सिदकदीप बताते हैं कि उनके पिता भी उनके बालों की केयर करते हैं. मां शैम्पू करती हैं.
सिदकदीप बताते हैं कि लम्बे बालों की वजह से उनको काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. बालों को धोकर बाहर जाकर सुखाते थे तो उनके दोस्त उनको लम्बे बालों को देखकर चिढ़ाते थे और मजाक उड़ाते थे. यहां तक कि लड़की भी कहते थे, लेकिन मैंने कभी अपने दोस्तों की बातों का बुरा नहीं माना. क्योंकि मैं जानता था कि वो केवल मजाक कर रहे हैं. इसी के साथ सिदकदीप कहते हैं कि अब उनको और बाल बढ़ाना है. क्योंकि अब और रिकॉर्ड बनाना है. इसी के साथ कहा कि गिनीज बुक जीतने के बाद उनके दोस्त उनको बधाई दे रहे हैं. सिदकदीप ने कहा कि जब मैं 18 साल का हो जाऊंगा तो सबसे लंबे बाल-पुरुष श्रेणी के लिए भी आवेदन करूंगा.
Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…
मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…
19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…