देश

5 साल में सरकारी योजनाओं से देश के 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचा, किन राज्यों में 100% लक्ष्य हासिल हुआ?

Jal Jeevan Mission India: राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (JJM) की मदद से सरकार को बीते पांच वर्षों में 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाने में मदद मिली है. जल शक्ति मंत्रालय की ओर से संकलित किए गए डेटा से यह जानकारी मिली.

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को इस स्कीम को लॉन्च किया था. इस स्कीम में कवरेज को 3 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने के बाद बीते पांच वर्ष में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिली है.

देश के आम आदमी तक स्वच्छ जल पहुंचाया गया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि इस स्कीम के तहत देश के आम आदमी तक स्वच्छ जल पहुंचाया गया है. साथ ही जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है. राज्य सरकारों और अन्य विकास एजेंसियों के साथ काम कर सरकार ने यह उपलब्धि हासिल की है. अब तक गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश और तीन केंद्र शासित प्रदेशों पांडिचेरी, दादर एंड नागर हवेली और दमन एवं दीव और अंडमान एंड निकोबार आइलैंड में 100% घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है.

‘हर घर जल’ स्कीम के कई आर्थिक फायदे हुए

मंत्रालय ने कहा कि ‘हर घर जल’ स्कीम के काफी सारे आर्थिक फायदे हुए हैं. इससे ग्रामीण आबादी विशेषकर महिलाओं और युवा लड़कियों को प्रतिदिन पानी लाने के कठिन कार्य से मुक्ति मिली है. वहीं, वह अपने इस समय में आय अर्जित करने, कौशल सीखने और बच्चों की शिक्षा को समर्थन मिल रहा है.

पानी की टेस्टिंग के लिए 2,163 लैब का सेटअप

राष्ट्रीय स्तर पर 88.91% स्कूलों में 85.08 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है. देशभर में पानी की टेस्टिंग के लिए 2,163 लैब को सेटअप किया गया है और 24.59 लाख महिलाओं को टेस्टिंग किट से पानी के नमूने जांचने की ट्रेनिंग दी गई.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago