देश

प्रधानमंत्री की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरूप भारत सरकार नेपाल में ऊर्जा उत्पादन को देगी बढ़ावा : मनोहर लाल

नई दिल्ली: भारत सरकार के ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे. नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया.

ऊर्जा सहयोग को मिलेगा नया आयाम

मनोहर लाल के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना और अन्य सहयोगी मुद्दों पर चर्चा करना है. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “पड़ोसी प्रथम” नीति के अनुरूप भारत हमेशा नेपाल के साथ सहयोग को प्रोत्साहित करता रहा है.

परियोजनाओं का निरीक्षण और समझौतों पर हस्ताक्षर

अपने दौरे के दौरान मंत्री मनोहर लाल नेपाल में भारत सरकार द्वारा संचालित ऊर्जा परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे. साथ ही नेपाल-भारत के बीच संयुक्त ट्रांसमिशन लाइन समझौते पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: नहीं बचेंगे दहशतगर्द! सऊदी से वापस आते ही एयरपोर्ट पर PM Modi ने की हाई लेवल मीटिंग, पहलगाम में सर्च ऑपरेशन जारी

कोशी कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन

भारत सरकार द्वारा कोशी कॉरिडोर के तहत निर्मित 220 केवी क्षमता की प्रसारण लाइन का उद्घाटन भी मंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जाएगा. इसके साथ ही 220 केवी के एक सब-स्टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा.

अरुण-3 परियोजना का करेंगे निरक्षण

मंत्री संखुवासभा में भारत सरकार के पूर्ण आर्थिक सहयोग से बन रही 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण करेंगे. यह परियोजना भारत के सतलज जलविद्युत निगम द्वारा निर्माणाधीन है.काठमांडू में 400 केवी क्षमता वाली इनरवा-न्यू पूर्णिया (बिहार) ट्रांसमिशन लाइन और दोदोधरा-बरेली (उत्तर प्रदेश) ट्रांसमिशन लाइन के लिए संयुक्त उद्यम कंपनी के निर्माण पर भी समझौते किए जाएंगे.

धार्मिक स्थल के दर्शन और शिष्टाचार भेंट

नेपाल दौरे के दौरान मनोहर लाल पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे. साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से शिष्टाचार मुलाकात भी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago