देश

Lucknow: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस ने खंगाले 125 सीसीटीवी, शूटर्स की मिली लास्ट लोकेशन, साजिश में किसी करीबी के शामिल होने का शक

Lucknow: लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर अमित गौतम हत्याकांड मामले में पुलिस ने शूटर्स तक पहुंचने के लिए 125 सीसीटीवी खंगाले हैं. भागने का रूट चार्ट खंगालने के बाद पुलिस को हत्यारोपियों की लास्ट लोकेशन मोहनलागंज कस्बा की मिली है. इस मामले में पुलिस की दो टीमों ने सर्विलांस की मदद से हत्यारोपितों के बारे में इनपुट जुटाए हैं और अब पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बता दें कि निगोहां के टिकरा गांव निवासी अमित गौतम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सोमवार को वह रात करीब 8 बजे अपना कार्यालय बंद कर साथी अतुल कुमार के साथ घर को जा रहे थे. उनका ऑफिस पीजीआई के वृंदावन योजना सेक्टर-19 में, होम सिटी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है. घर जाते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने अमित के सिर में सटाकर गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना में साथी अतुल भी घायल हो गए थे. इस मामले में घरवालों का कहना था कि प्रॉपर्टी के काम से पहले अमित टेम्पो चलाता था. बाद में सटरिंग का काम भी करने लगा था.

वर्ष 2015 से उसने मकान बनाने का ठेका भी लिया था और प्रॉपर्टी डीलरों के संपर्क में आ गया था. उसकी तरक्की देखकर लोग उससे जलने लगे थे. अमित ने हाल ही में खुद की प्लॉटिंग साइड भी डाल ली थी और लाखों-करोड़ों में खेलने लगा था. उसकी जल्दी-जल्दी हो रही उन्नति से लोग जलने लगे थे.

ये भी पढ़ें- Uttrakhand: पुरोला में होने वाली महापंचायत स्थगित, 15 जून को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

पुलिस ने की 20 लोगों से पूछताछ

पूरे मामले में एडीसीपी ईस्ट सै. अली अब्बास ने मीडिया को जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस अब तक 20 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी टीमें जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि शक के दायरे में जो भी करीबी आ रहे हैं, पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है. इसी के साथ प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद पर भी नजर रखी जा रही है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि बुधवार को घायल अतुल से भी घटना के वक्त के बारे में पूछताछ की गई है, क्योंकि घटना के वक्त वह अमित के साथ मौजूद था.

टोल प्लाजा के भी खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

वहीं पुलिस की ओर से जानकारी प्राप्त हुई है कि सामने आए सीसीटीवी फुटेज से बदमाश एक्सपर्ट लग रहे हैं. शुरुआती छानबीन में माना जा रहा है कि हत्या की साजिश किसी करीबी ने रची है. पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि भाड़े के शूटरों को हायर कर, रेकी कराने के बाद अमित की हत्या की गई है. बदमाशों के रायबरेली या गोसाईंगंज होते हुए फैजाबाद भागने की आशंका पर पुलिस की टीमें टोल प्लाजा पर भी कैमरे खंगाल रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, 200 सदस्यों को देश छोड़ने का आदेश

Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई हुई है. एजेंसियों ने…

5 minutes ago

नवादा में चीनी मिल, बेगूसराय में विश्वविद्यालय…, बिहार कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर, कई इलाके होंगे विकसित

Bihar Cabinet decisions: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद…

26 minutes ago

CJP की दुर्गति! जबरन सुधारक बने सौरव दास के साथ ग्रेटर नोएडा में क्या-क्या हुआ?

CJP Sourav Das Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के देवला में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने…

26 minutes ago

Explainer: लड़ाई भी, जुदाई भी नहीं; टैरिफ की तलवार के बीच ट्रंप की गर्मजोशी के क्या मायने?

Xi Jinping US Visit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिन के अमेरिका दौरे पर…

40 minutes ago

नाक से ड्रग्स ली…फिर लहराई पिस्टल, कौन है ये महिला? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Woman Taking Drug Video Viral: सोशल मीडिया पर एक महिला के दो वीडियो तेजी से…

41 minutes ago