देश

UP News: रेलवे की पहल, कूड़े में तब्दील हो चुकी जमीन पर दिया ताज नगरी को बड़ा तोहफा, बनवाया जा रहा यूपी का पहला हेरिटेज पार्क

UP News: ताज नगरी में जल्द ही लोगों को यूपी के पहले हेरिटेज पार्क में घूमने का मौका मिलेगा. वहीं लोग रेल कोच रेस्टोरेंट का लुफ्त भी उठा सकेंगे. इस सबसे बड़ी बात ये है कि हेरिटेज पार्क को कूड़े घर में तब्दील हो चुकी जमीन पर संवारा जाएगा. इस मामले में आगरा रेलवे मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि आगरा कैंट प्रतापपुरा रोड श्रीराम चौराहे के पास रेलवे की खाली जमीन यूं ही बेकार पड़ी थी. वह जमीन कूड़े घर में तब्दील हो गई थी, लेकिन अब रेलवे ने इस जमीन को हेरिटेज पार्क बनाने की योजना बनाई है. वहीं रेल कोच रेस्टोरेंट में लोगों को स्वादिष्ट भोजन मिलेगा.

बता दें कि आगरा में खुलने जा रहे उत्तर प्रदेश के पहले हेरिटेज पार्क और रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरूआत जुलाई माह में होगी. इस पर तेजी से काम चल रहा है. इसे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन रोड ईदगाह बस स्टैंड जाने वाले चौराहे पर रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर बनाया जा रहा है. पिछले साल रेलवे ने दो हजार वर्ग मीटर जमीन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने का फैसला किया था. वहीं हेरिटेज पार्क बनाने का भी फैसला लिया गया था. बता दें कि रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने के लिए रेल पटरी बिछाकर उस पर एक ट्रेन कोच को खड़ा किया गया है.

ये भी पढ़ें– UP News: औरैया में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा आपत्तिजनक हालत में, दोनों की कर दी हत्या

एंटिक लाइट से जगमग होगा रेस्टोरेंट

कोच को डिजाइन करने वाले चेतन अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि ट्रेन कोच रेस्टोरेंट को महाराजा व हेरिटेज ट्रेन की तरह लुक दिया जा रहा है. इसे एंटिक लाइट से जगमग किया जाएगा. इसमें हेरिटेज और मेरेक्कन टाइल लगाई जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट का प्लेटफार्म रेड स्टोन से बनाया जा रहा है.

36 लोग कोच के अंदर तो 36 बैठेंगे बाहर, बच्चों के लिए ये होगी खास सुविधा

रेस्टोरेंट को लेकर प्रमोटर दीपक शर्मा ने मीडिया को बताया कि इसमें 74 लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी. इसमें 36 लोग कोच के अंदर तो 36 लोग कोच के बाहर बैठ सकेंगे. उन्होंने बताया कि हेरिटेज पार्क में करीब 10 दुकानें भी होंगी, जिनमें खाने-पीने का सामान लोगों को उपलब्ध होगा. उन्होंने बताया कि हेरिटेज पार्क में सबसे पहले कोच रेस्टोरेंट शुरू होगा. इसी के साथ एक टूरिस्ट गाइट कियोस्क भी होगा. साथ ही यहां ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा रहेगी. यहां पर बच्चों का भी ख्याल रखा गया है और पार्क की सुविधा दी जाएगी.

इस ग्रुप को दी गई है रख-रखाव की जिम्मेदारी

आगरा रेल मंडल की PRO प्रशस्ति श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि रेलवे ने हेरिटेज पार्क की जमीन को पांच साल के लिए लीज पर दिया है. इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी हिल्टन ग्रुप को सौंपी गई है. क्योंकि हेरिटेज पार्क बनाने से लेकर कोच रेस्टोरेंट चलाने का टेंडर हिल्टन ग्रुप ने लिया है. इससे रेलवे को करीब 80 लाख का राजस्व मिलेगा. उन्होंने बताया कि रेलवे और हिल्टन ग्रुप के बीच पांच साल का करार हुआ है. इसी के साथ पीआरओ ने ये भी बताया कि, हेरिटेज पार्क में कोच रेस्टोरेंट के साथ ही रेल म्यूजियम भी बनाया जाएगा. साथ ही इसमें रेलवे के पुराने सिग्नल्स व बॉक्स टिकट के साथ ही अन्य सामान भी रखे जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

4 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

6 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

16 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

34 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

50 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

51 minutes ago