देश

UP News: बहराइच में फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर बड़ा खेल, दलित बनकर सामान्य जाति के युवक ने हासिल की कोटे की सीट, बन बैठा सरकारी डॉक्टर

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां फर्जी दस्तावेज के सहारे सामान्य जाति (ठाकुर) के युवक ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर चिकित्सा विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया और फिर फर्जी प्रमाण पत्र की सीढ़ियां चढ़ते हुए डॉक्टर बन बैठा. इसकी जानकारी जब उसके ही गांव के एक व्यक्ति को हुई तो उसने उसके खिलाफ न्यायालय में 156 (3) के तहत वाद दाखिल कर दिया और फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बने गेंदा सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज करवा दिया.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पयागपुर के शिवदहा निवासी नायब सिंह ने अदालत को बताया कि डॉ. गेंदा सिंह ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करके सही के रूप में प्रयोग किया है. किसी एक पात्र अनुसूचित जाति के व्यक्ति को नुकसान पहुंचाते हुए छल, कपट व कूट रचना का अपराध किया है. इसके आधार पर सरकारी नौकरी भी हासिल की. नायब सिंह ने ये भी जानकारी दी कि बाद में कार्रवाई के डर से इस्तीफा भी दे दिया. इसी के साथ नायब सिंह ने कोर्ट को ये भी जानकारी दी कि वर्तमान समय में उक्त प्रमाण पत्र के आधार पर ही एलआरपी कॉलोनी बहराइच के सामने डॉ. सर्वेश शुक्ला के अस्पताल के पास आस्था पैथालॉजी के नाम से गेंदा सिंह ने पैथलॉजी खोल ली है, जो कि पूर्ण रूप से गैर कानूनी है.

ये भी पढ़ें- UP News: “एक लाख लो और क्रिश्चियन बन जाओ”, हरदोई में जारी है पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन का गंदा खेल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

बता दें कि, क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के साथ ही कई दस्तावेज भी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दिए गए हैं, जिसके आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाला व्यक्ति ठाकुर जाति का साबित हुआ है. इसी सबूत के आधार पर एसीजेएम कृष्ण कुमार ने प्रभारी निरीक्षक पयागपुर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के बाद डॉ गेंदा सिंह पर 419 और 420 के तहत पयागपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…

8 minutes ago

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

1 hour ago

रूस में 16 साल के ‘भारत के AI किड’ के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन: पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को सराहा

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…

1 hour ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

1 hour ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

2 hours ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago