अखिलेश यादव और राहुल गांधी (फाइल फोटो)
LUCKNOW: यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा पेंच सुलझ गया है. वहीं प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, “मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर INDIA गठबंधन के जो (सपा और अन्य दलों से) भी उम्मीदवार होंगे वो चुनाव लड़ेंगे.”
यूपी में कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी वे सीटें हैं-
अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, अमरोहा, बुलंदशहर, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा सीट.
इन सीटों पर फंसा था पेंच
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बुधवार सुबह सीटों को लेकर एक बार फिर बातचीत हुई. कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई थी, लेकिन कांग्रेस चाहती थी कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट उसे दी जाए और इसके एवज में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार थी. सूत्रों की मानें को यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर आज प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से बात की और फिर उन्होंने अखिलेश यादव से बात की. जिसके बाद जाकर बात बनी.
इसे भी पढ़ें: Deoria News: घूस मांगने वाले फर्जी अर्दली को जिलाधिकारी ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, जानें कैसे खुली पोल
सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने भी बड़ा हिंट दिया था और मुरादाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर कहा, “अंत भला तो सब भला… गठबंधन होगा.” इसी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा, “कोई विवाद नहीं है.”
दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…
Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…
भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…
Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…