Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP में कांग्रेस 17 सीटों पर तो 63 सीटों पर INDIA गठबंधन के उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, प्रेस कांफ्रेंस में हुआ ऐलान, जानें कौन सी सीटें आईं कांग्रेस के खाते में

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर INDIA गठबंधन के जो (सपा और अन्य दलों से) भी उम्मीदवार होंगे वो चुनाव लड़ेंगे.

Akhilesh yadav and rahul Gandhi

अखिलेश यादव और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

LUCKNOW: यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा पेंच सुलझ गया है. वहीं प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, “मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर INDIA गठबंधन के जो (सपा और अन्य दलों से) भी उम्मीदवार होंगे वो चुनाव लड़ेंगे.”

यूपी में कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी वे सीटें हैं-

अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, अमरोहा, बुलंदशहर, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा सीट.

इन सीटों पर फंसा था पेंच

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बुधवार सुबह सीटों को लेकर एक बार फिर बातचीत हुई. कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई थी, लेकिन कांग्रेस चाहती थी कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट उसे दी जाए और इसके एवज में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार थी. सूत्रों की मानें को यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर आज प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से बात की और फिर उन्होंने अखिलेश यादव से बात की. जिसके बाद जाकर बात बनी.

इसे भी पढ़ें: Deoria News: घूस मांगने वाले फर्जी अर्दली को जिलाधिकारी ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, जानें कैसे खुली पोल

सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने भी बड़ा हिंट दिया था और मुरादाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर कहा, “अंत भला तो सब भला… गठबंधन होगा.” इसी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा, “कोई विवाद नहीं है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital