मनोरंजन

Kartik Aaryan की फिल्म ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ ने रिवील किया मिस्ट्री गर्ल? एक्ट्रेस को देख फैंस हुए एक्साइटेड

Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में हैं. साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 का अगला सीक्वल जल्द रिलीज होने वाला है. आपको बता दें फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है क्योंकि इस बार की स्टार कास्ट काफी मजेदार है, इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार के लिए कई एक्ट्रेसेस का नाम चर्चा में है और अब एक नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है. यह एक्ट्रेस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट होंगी. हालांकि इस न्यूज को कार्तिक ने थोड़े अलग स्टाइल से शेयर किया है. उन्होंने फैंस के सामने एक पजल रखा है जिससे सबको अनुमान लगाना है.

कौन हैं एक्ट्रेस

उन्होंने एक्ट्रेस की आधी फोटो शेयर की है और आधे की नहीं. इसके साथ कार्तिक ने लिखा, सॉल्व कीजिए इस भूल भुलैया को. भूल भुलैया मिस्ट्री गर्ल. वैसे कमेंट सेक्शन में आप देखेंगे कि ज्यादातर लोगों ने तृप्ति डिमरी का नाम लिया है. आप भी ध्यान से देखें और बताएं कि आपको कौन लग रहा है.

‘भूल भुलैया 3’ वर्ष 2007 में आई अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ की तीसरी कड़ी है.  इसका दूसरा पार्ट यानी ‘भूल भुलैया 2’ वर्ष 2022 में आई. इसमें अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. अब दर्शकों के बीच ‘भूल भुलैया 3’ पहुंचने वाली है.  दूसरे पार्ट में विद्या बालन भी नजर नहीं आई थीं. लेकिन, ‘भूल भुलैया 3’ में उनकी एंट्री हो चुकी है.

इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कियारा आडवाणी सिहत कई एक्ट्रेस के नाम चर्चा में चल रहे हैं. आज कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है.  इसमें एक राउंड टेबल पर ताला चाबी रखे हैं. मोमबत्ती और लालटेन जल रही है. ‘भूल भुलैया 3’ का कार्ड रखा है और साथ ही एक तस्वीर है, जिसमें हीरोइन का आधा चेहरा नजर आ रहा है. इसके साथ कार्तिक ने लिखा है, ‘इस भूल भुलैया को हल कीजिए’.

जानें कब रिलीज होगी फिल्म

ये फिल्म इस साल दिवाली पर दस्तक देगी. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ में तृप्ति के होने की खबर से कुछ दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है. बता दें कि बीते वर्ष तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए. उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहा जाता है.  इस फिल्म के बाद तृप्ति की लोकप्रियता में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

17 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

42 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

48 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago