देश

Noida News: रियल एस्टेट कंपनी के नोएडा परिसर में आयकर विभाग की छापेमारी, घोटाले और धोखाधड़ी में मामला दर्ज

Noida News: शनिवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) ने कर ( Tax) चोरी के मामले में रियल एस्टेट (real estate company) कारोबार से जुड़े ओरिस समूह और उससे संबंधित कंपनियों के नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) परिसरों में छापामारी की है. अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी विभाग के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारियों ने की है. आयकर विभाग की टीम ने समूह के नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गुरुग्राम स्थित परिसरों की तलाशी ली थी.

सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में आयकर विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न बिल्डरों के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की. मीडिया को जारी बयान में एक स्थानीय अधिकारी ने ऑरिस ग्रुप के बारे में जानकारी दी है कि ऑरिस ग्रुप को 2011 में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट ग्रीन बे गोल्फ विलेज के लिए जमीन आवंटित की गई थी.

ये भी पढ़ें-UP News: RTI में खुलासा- 186 चूहे पकड़ने के लिए रेलवे ने तीन साल में खर्च किए 69 लाख रुपए, 41 हजार में पकड़ा मात्र एक चूहा, अब लखनऊ मंडल ने कही ये बात

अधिकारी ने इस सम्बंध में आगे जानकारी दी है कि इस साल 28 फरवरी तक समूह पर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण का 761.99 करोड़ रुपये बकाया था और समूह आवास श्रेणी में सबसे बड़ा डिफॉल्टर था. मालूम हो कि रियल एस्टेट समूह 2018 के जून महीने विवादों में तब आया, जब यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने अपना ऑडिट कराया और इसी दौरान इस समूह के धोखाधड़ी की पोल खुली. इसके बाद नोएडा पुलिस ने तमाम सबूतों और जानकारियों के आधार पर समूह की ग्रीनबे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और दस्तावेजों की जालसाजी को लेकर रिपोर्ट दर्ज की थी. बता दें कि नोएडा के कई बड़े बिल्डर आयकर विभाग के रडार परमे हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पिछले 14 दिनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा, एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापा मार चुकी है और आशंका है कि अभी आगे भी इसी तरह की छापेमारी होती रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

18 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

31 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

44 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

56 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago