दिल्ली मेट्रो
Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो के किराए में इजाफे की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इन खबरों का खंडन किया है. डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि किराए में इजाफे का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही किराए में कोई वृद्धि की गई है.
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट के संदर्भ में है, जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन किया गया है. दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन केवल एक स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति द्वारा किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा नामित किया जाता है. वर्तमान में किसी भी किराया निर्धारण समिति के गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है.”
डीएमआरसी ने अपने इस पोस्ट में स्पष्ट किया कि इस समय किराए में बदलाव के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है. दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की बात पूरी तरह से अफवाह है.
यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने की Pariksha Pe Charcha, स्ट्रेस और डिप्रेशन से निपटने के लिए बच्चों को बताई ये शानदार टिप्स
बता दें कि इससे पहले कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने की बात सामने आई थी. हालांकि, अब डीएमआरसी ने खबर का खंडन करते हुए किराए में बढ़ोतरी की बात को एक अफवाह करार दिया. डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा समय में किराए में बढ़ोतरी को लेकर ऐसा कोई प्रस्ताव सामने नहीं है. फेयर फिक्सेशन कमेटी के गठन के बिना किराया बढ़ाया नहीं जा सकता. सरकार की ओर से चुनी गई स्वतंत्र फेयर फिक्सेशन कमेटी के द्वारा ही किराए में संशोधन का प्रस्ताव किया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…