Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या Delhi Metro का वाकई में बढ़ गया किराया? DMRC ने बताई सच्चाई, आप भी जानें

दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन केवल एक स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति द्वारा किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा नामित किया जाता है.

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो के किराए में इजाफे की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इन खबरों का खंडन किया है. डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि किराए में इजाफे का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही किराए में कोई वृद्धि की गई है.

डीएमआरसी ने दिया स्पष्टीकरण

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट के संदर्भ में है, जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन किया गया है. दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन केवल एक स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति द्वारा किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा नामित किया जाता है. वर्तमान में किसी भी किराया निर्धारण समिति के गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है.”

नहीं बढ़ाया गया किराया- DMRC

डीएमआरसी ने अपने इस पोस्ट में स्पष्ट किया कि इस समय किराए में बदलाव के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है. दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की बात पूरी तरह से अफवाह है.

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने की Pariksha Pe Charcha, स्ट्रेस और डिप्रेशन से निपटने के लिए बच्चों को बताई ये शानदार टिप्स

सोशल मीडिया पर फैली थी अफवाह

बता दें कि इससे पहले कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने की बात सामने आई थी. हालांकि, अब डीएमआरसी ने खबर का खंडन करते हुए किराए में बढ़ोतरी की बात को एक अफवाह करार दिया. डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा समय में किराए में बढ़ोतरी को लेकर ऐसा कोई प्रस्ताव सामने नहीं है. फेयर फिक्सेशन कमेटी के गठन के बिना किराया बढ़ाया नहीं जा सकता. सरकार की ओर से चुनी गई स्वतंत्र फेयर फिक्सेशन कमेटी के द्वारा ही किराए में संशोधन का प्रस्‍ताव किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital