देश

कांग्रेस नेता सुधाकरण और सतीशन की बढ़ती मुश्किलें, जांच एजेंसियों के राडार पर

केरल में कांग्रेस नेता के. सुधाकरन और वी.डी. सतीसन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं, क्योंकि जांच एजेंसियां अलग-अलग मामलों में दोनों पर शिकंजा कस रही हैं. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन और पांच बार के विधायक तथा वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन इस समय मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की गुगली के सामने रॉन्ग फुट पर पकड़े गए हैं. सतीशन अपने निर्वाचन क्षेत्र में गरीबों के लिए घर बनाने के लिए 2018 की बाढ़ के तुरंत बाद कथित रूप से विदेश से पैसा इकट्ठा करने के लिए सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निशाने पर है.

70 के दशक के पुराने दुश्मन

हालांकि इस मामले में केरल हाईकोर्ट ने उन्हें बेदाग करार दिया था, माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता द्वारा विजयन की खुली आलोचना के कारण कुछ अन्य मामलों के साथ इस मामले में भी एक बार फिर जांच शुरू हो गई है. इसी तरह, विजयन के गृह नगर कन्नूर से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस नेता सुधाकरन 70 के दशक के उनके पुराने दुश्मन हैं जब वे दोनों अपने गृह जिले के एक कॉलेज में छात्र थे. कई बार दोनों अपने कॉलेज के दिनों के किस्से सुनाते रहे हैं और इशारा करते हैं कि दोनों के बीच हमेशा रिश्तों में तलखी रही है. पिछले कुछ समय से सुधाकरन विजयन का मुकाबला करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं.

क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को सुधाकरन के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया.

मदद दिलाने का वादा कर लिए 10 लाख रुपए

सुधाकरन के खिलाफ शिकायत यह थी कि अनूप नाम के एक व्यक्ति ने 2018 में अपने कोच्चि कार्यालय में जेल में बंद नकली एंटीक के डीलर मोनसन मावुंकल को 25 लाख रुपये का भुगतान किया था. जब पैसे दिए जा रहे थे, तब सुधाकरन भी वहां मौजूद थे और उनसे मदद दिलाने का वादा कर 10 लाख रुपए ले लिए गए थे. अपराध शाखा ने सुधाकरन को दूसरे आरोपी के रूप में नामित किया है और उन्हें बुधवार को जांच टीम के सामने पेश होने के लिए कहा है. सतीसन और सुधाकरन दोनों ने लड़ाई को दुश्मन के खेमे में ले जाने का फैसला किया है.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

38 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

57 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago