देश

Independence Day 2023: आजादी के जश्न में डूबा देश, विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

Independence Day 2023: देशभर के गांव-गांव, शहर-शहर में धूमधाम से स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में जन-जन के दिलों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए पीएम मोदी के आह्वान पर मनाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त 2023 को सरोजनीनगर में विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ‘सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा’ का अयोजन किया जा रहा है.

दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम निर्धारित

बता दें कि यह भव्य तिरंगा यात्रा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप (क्रांति विद्या मंदिर स्कूल) से दोपहर 3 बजे शुरू होगी और मां चंद्रिका देवी मंदिर, बंगला बाजार पर इसका समापन होगा. इस मौके पर विधायक राजेश्वर सिंह के साथ-साथ कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: “मणिपुर से लगातार शांति की खबर”, लाल किले से संबोधन में पीएम मोदी ने जानिए और क्या कहा

राजेश्वर सिंह के कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि शक्ति, शांति और समृद्धि का प्रतीक ‘तिरंगा’ हमारी विरासत, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है. स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र को पराधीनता से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले सभी वीर क्रांतिकारियों व अमर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अभूतपूर्व अवसर है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago